- Hindi News »
- Entertainment »
- Shoojit Sircar Arrived On The Sets Of Kaun Banega Crorepati With Abhishek Bachchan
अभिषेक बच्चन संग शूजित सरकार पहुंचे कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर, साथ में दिखें रियल अर्जुन सेन
- Written By: सोनाली झा
कौन बनेगा करोड़पति के लेटेस्ट एपिसोड में एक खास रीयूनियन देखने को मिला, जहां रीयल लाइफ की दोस्ती का जबरदस्त मेल दिखाया गया। अमिताभ बच्चन शूजित सरकार के साथ रियल अर्जुन सेन, जिन्होंने फिल्म को इंस्पायर किया है।

अभिषेक बच्चन संग शूजित सरकार पहुंचे कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर
मुंबई: कौन बनेगा करोड़पति के लेटेस्ट एपिसोड में एक खास रीयूनियन देखने को मिला, जहां रीयल लाइफ की दोस्ती और सिनेमाई कहानी का जबरदस्त मेल दिखाया गया। अमिताभ बच्चन के साथ स्टेज पर शूजित सरकार, जो आई वांट टू टॉक के डायरेक्टर हैं। साथ ही रियल अर्जुन सेन, जिन्होंने फिल्म को इंस्पायर किया है, और अभिषेक बच्चन, जो फिल्म में रील अर्जुन सेन का रोल निभा रहे हैं। दोनों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई हैं।
फिल्म में अर्जुन सेन का किरदार एक असल व्यक्ति पर आधारित है, जो न सिर्फ कहानी के लिए अहम हैं, बल्कि शूजित सरकार के करीबी दोस्त भी हैं। अर्जुन सेन के जीवन और अनुभवों ने फिल्म में भावनात्मक गहराई जोड़ने में मदद की है। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों से बेहतरीन रिव्यू मिले हैं, जिसने फिल्म के लिए देखी जा रही उत्सुकता में इजाफा किया है। इसे उसकी गहरी भावनाओं और शानदार कहानी के लिए सराहा गया है।
ये भी पढ़ें- नागा चैतन्य ने पहले सामंथा से की लव मैरिज, फिर लिया तलाक
सम्बंधित ख़बरें
फैंस की थमी सांसें! 83 की उम्र में महानायक अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती, जानिए अब कैसी है हालत
शाहरुख खान की ‘किंग’ से Abhishek Bachchan का लुक लीक, हाथ में बंदूक लिए दिखे खतरनाक विलेन
स्टारडम नहीं बना दीवार, अभिषेक बच्चन ने खोला रिश्ते का राज, क्यों नहीं हुई ऐश्वर्या राय से इनसिक्योरिटी
‘हम रोल तय नहीं करते…’ बेटी आराध्या की पेरेंटिंग पर अभिषेक बच्चन ने खोले घर के सीक्रेट्स
मशहूर हस्तियों ने तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा की हैं। अनिल कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि शूजित सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह बेस्ट में से एक क्यों हैं। अभिषेक बच्चन ने आई वांट टू टॉक में दमदार अभिनय किया है। इसे जरूर देखना चाहिए। इसी तरह से फिल्ममेकर जोया अख्तर ने लिखा है कि शानदार कहानी और दिल को छू लेने वाली परफॉर्मेंस का संगम। शूजित और आई वांट टू टॉक की पूरी टीम को बधाई।
आज रात के स्पेशल एपिसोड में दर्शक अर्जुन सेन के रीयल और रील वर्जन के बीच एक अनोखी बातचीत देखेंगे। शूजित सरकार फिल्म बनाने की प्रक्रिया पर रोशनी डालते हैं, वहीं अभिषेक बच्चन कहते हैं कि इस किरदार को निभाते हुए उन्हें उस व्यक्ति से जुड़ने का मौका मिला, जिनकी सोच और जीवन की यात्रा ने आई वांट टू टॉक के कथानक पर गहरा असर डाला है।
यह खास एपिसोड फिल्म के साथ-साथ उन मजबूत रिश्तों का भी उत्सव है जो कहानी को जीवंत बनाते हैं। शूजित सरकार द्वारा निर्देशित आई वांट टू टॉक 22 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। जॉनी लीवर और अहिल्या बामरू फिल्म का हिस्सा हैं, और इसे रॉनी लाहिरी और शूजित सरकार ने राइजिंग सन फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
Shoojit sircar arrived on the sets of kaun banega crorepati with abhishek bachchan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Apple WWDC 2026 में क्या होगा बड़ा धमाका? iOS 27 से AI तक कई बड़े ऐलान तय
Jun 04, 2026 | 02:19 AMAaj Ka Rashifal 4 June 2026: आज चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें किन लोगों को मिलेगी परीक्षा में सफलता
Jun 04, 2026 | 12:10 AMओम प्रकाश राजभर पर पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- लाखों रुपये में बेचे थे टिकट ..
Jun 03, 2026 | 11:17 PMतिरुपति घी मिलावट केस में ईडी का बड़ा एक्शन, 15 ठिकानों पर छापेमारी
Jun 03, 2026 | 11:14 PMमध्य प्रदेश के लिए केंद्र का मेगा तोहफा, 4415 करोड़ रुपये की लागत से चमकेगा NH-347B; होगा चौतरफा लाभ
Jun 03, 2026 | 11:08 PMमालवीय नगर अग्निकांड मामले में होटल के मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज
Jun 03, 2026 | 10:49 PMTulsi Water Benefits: तुलसी का पानी पीने से मिलते हैं सेहत को ढेरों फायदे, यहां जानिए
Jun 03, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

21 मौतों का जिम्मेदार कौन? BNB के नाम पर चल रहा था मौत का होटल, दिल्ली अग्निकांड हादसे के बाद उठे सवाल
Jun 03, 2026 | 10:28 PM
वाराणसी में आधी रात चला CM योगी का बुलडोजर, काशी रेलवे स्टेशन परिसर से मजार और मस्जिद पूरी तरह जमींदोज- VIDEO
Jun 03, 2026 | 10:14 PM
UP पुलिस का महा-ऑपरेशन, 453 बंधकों को आजाद कर भेजा गया नेपाल; लोग बोले- थैंक यू योगी जी, VIDEO वायरल
Jun 03, 2026 | 10:11 PM
Exclusive: प्रयागराज में सील हुआ Exampur कोचिंग, तो क्यों रो पड़े विवेक सर? खास इंटरव्यू में किया खुलासा
Jun 03, 2026 | 09:58 PM
मुस्लिम बाहुल्य इलाके में आस्था सिंह ने लगाया छेड़खानी का आरोप, सेकुलरिज्म की पोल, देखे VIDEO
Jun 03, 2026 | 09:55 PM
पीएम मोदी और नेपाल के RSP अध्यक्ष रवि लामिछाने की मुलाकात, ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति पर दिया जोर
Jun 03, 2026 | 04:48 PM














