Ayushmann Khurrana की 'पति पत्नी और वो दो' की नई रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल

Ayushmann Khurrana New Movie: आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो 2’ अब 15 मई को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म होली पर आने वाली थी, लेकिन डेट बदल दी गई। नए पोस्टर में आयुष्मान का अलग अंदाज दिखा है।
Ayushmann Khurrana Film Pati Patni Aur Woh Do 2 Release Date
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो 2’ (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ayushmann Khurrana Film Pati Patni Aur Woh Do 2 Release Date: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है कि अब इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। आयुष्मान खुराना ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की नई रिलीज डेट का खुलासा किया है।

आयुष्मान खुराना की फिल्म अब 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म होली 2026 के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में मेकर्स ने इसकी तारीख आगे बढ़ा दी। अब नई डेट सामने आने के बाद फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। आयुष्मान खुराना ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उनका लुक काफी दिलचस्प नजर आ रहा है।

फिल्म का पोस्टर

पोस्टर में वह पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रहे हैं और एक जाल में फंसे हुए हैं। उनके चेहरे पर चिंता साफ झलक रही है, जबकि सामने एक चीता बैठा नजर आता है। पोस्ट के साथ दिया गया कैप्शन दिया था कि शिकारी खुद शिकार हो गया फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है। खबरों के मुताबिक, पहले 15 मई की तारीख भूत बंगला के लिए तय थी। लेकिन उस फिल्म की रिलीज डेट बदलने के बाद ‘पति पत्नी और वो दो’ ने इस स्लॉट पर कब्जा कर लिया।

आयुष्मान खुराना की फिल्म

इस बदलाव से बॉक्स ऑफिस पर होने वाली टक्कर भी टल गई है, जिससे फिल्म को फायदा मिलने की उम्मीद है। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं, जिन्होंने 2019 में ‘पति पत्नी और वो’ जैसी सफल फिल्म बनाई थी। सीक्वल में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

सीक्वल से बढ़ी उम्मीदें

साल 2019 में रिलीज हुई ‘पति पत्नी और वो’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ऐसे में इसके सीक्वल से भी काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। फिल्म की कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पोस्टर और कैप्शन से साफ है कि इस बार कहानी में कॉमेडी के साथ नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। नई रिलीज डेट की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com