Welcome To The Jungle BO Collection: 100 करोड़ के बाद भी नहीं रुकी फिल्म, 5वें दिन की कमाई ने सबको चौंकाया
Welcome To The Jungle BO Collection Day 5: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5वें दिन अपनी ही पुरानी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
- Written By: यति सिंह
मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Akshay Kumar Film BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक बार फिर कॉमेडी का जबरदस्त दौर लौट आया है। अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर लगातार नोटों की बारिश कर रही है। फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह इस कदर बढ़ चुका है कि वीकडेज में भी थिएटर्स के बाहर दर्शकों की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों के अंदर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिस रफ्तार से कमाई के नए आंकड़े छुए हैं।
‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 5वें दिन 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सबको चौंका दिया है। सिनेमाघरों में इस दिन 10 हजार से ज्यादा शोज चलाए गए जो इसकी जबरदस्त मांग को दर्शाते हैं। इसके साथ ही भारतीय बाजार में फिल्म ग्रास कलेक्शन 97.17 करोड़ रुपये का हुआ है। फिल्म की कुल कमाई 81.50 रुपये दर्ज किया गया है।
अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ अक्षय ने रचा इतिहास
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने की सबसे बड़ी कामयाबी यह रही कि इस फिल्म अक्षय कुमार की ही एक और बड़ी फिल्म भूत बंगला का 5 दिनों का रिकॉर्ड पूरी तरह से तोड़ दिया है। भूत बंगला ने अपने शुरुआती 5 दिनों में कुल 72.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था लेकिन वेलकम टू द जंगल ने कमाई के मामले में उस आंकड़े को बहुत पीछे छोड़ दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
New Movies on OTT: मिस्ट्री, एक्शन और पीरियड ड्रामा का डबल डोज, जुलाई में OTT पर आएगा कंटेंट का तूफान
वीर हिरानी के एक्टिंग डेब्यू पर भावुक हुए अरशद वारसी, बोली- बचपन से देखा है, आज साथ काम करना गर्व की बात है
जब ‘तम्मा तम्मा’ स्टेप को बताया गया फ्लॉप, जावेद जाफरी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
रणवीर सिंह ने शुरू की ‘प्रलय’ की तैयारी, जॉम्बी यूनिवर्स में दिखेगा नया अवतार
इस तरह अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर खुद को ही चुनौती देते हुए अपनी बादशाहत साबित की है। ‘वेलकम टू द जंगल’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी अब 120 करोड़ 12 लाख रुपये के पार जा चुका है।
दिग्गज कलाकारों की फौज ने मचाया असली धमाल
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने की अभूतपूर्व सफलता के पीछे इसकी बड़ी स्टारकास्ट का बहुत बड़ा हाथ माना जा रहा है। फिल्म समीक्षकों का कहना है कि बड़े पर्दे पर एक साथ 32 नामचीन सितारों को देखना दर्शकों के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है।
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और परेश रावल जैसे मंझे हुए कलाकारों की जुगलबंदी लोगों को हंसने पर मजबूर कर रही है। राजपाल यादव और जॉनी लीवर की कॉमेडी टाइमिंग ने कहानी में चार चांद लगा दिए हैं।
ये भी पढ़ें: New Movies on OTT: मिस्ट्री, एक्शन और पीरियड ड्रामा का डबल डोज, जुलाई में OTT पर आएगा कंटेंट का तूफान
विदेशी बाजारों में भी गूंज रहा है अक्षय का डंका
घरेलू बाजार के साथ-साथ इस फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने को विदेशी सिनेमाघरों में भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। खबरों के मुताबिक फिल्म ने बीते दिन लगभग 3 करोड़ रुपये का विदेशी कलेक्शन अपने खाते में जोड़ा है।
इसके साथ ही अक्षय कुमार की इस फिल्म का कुल विदेशी कारोबार अब बाईस करोड़ पचानवे लाख रुपये के पार पहुंच चुका है। दर्शकों से मिल रहे इस जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखकर यह पूरी तरह साफ हो गया है कि यह फिल्म बहुत जल्द बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए रिकॉर्डस बनाने वाली है।
