जब ‘तम्मा तम्मा’ स्टेप को बताया गया फ्लॉप, जावेद जाफरी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
Javed Jaffrey on Tamma Tamma Song: 90 के दशक के सुपरहिट गाने 'तम्मा तम्मा' में संजय दत्त के डांस स्टेप्स को लेकर फैली एक पुरानी अफवाह पर जावेद जाफरी ने सच्चाई बयां की है।
- Written By: यति सिंह
जावेद जाफरी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Javed Jaffrey on Tamma Tamma Dance: सिनेमा जगत में कभी-कभी कोई फ़िल्म फ्लॉप होकर भी इतिहास रच देती है, तो कभी किसी गाने के हुक स्टेप्स दशकों तक लोगों के दिलों में ज़िंदा रहते हैं। ऐसा ही एक किस्सा सुपरहिट गाने का है 90 के दशक का सुपरहिट नंबर ‘तम्मा तम्मा’। फ़िल्म ‘थानेदार’ का यह गाना आज भी जब कहीं बजता है, तो लोगों के पैर थिरकने लग जाते हैं।
इस गाने के मशहूर डांस स्टेप्स को लेकर उस दौर में एक बहुत बड़ी अफ़वाह उड़ गई थी? इस दिलचस्प और हैरान करने वाले किस्से का ख़ुलासा ख़ुद मशहूर डांसर और एक्टर जावेद जाफरी ने किया है। उन्होंने बताया कि कैसे लोगों के बीच एक बड़ी ग़लतफ़हमी पैदा हो गई थी, जिसने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
जब संजय दत्त की मेहनत पर भारी पड़ी अफ़वाह
जावेद जाफरी हाल ही में फेमस डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के मंच पर बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इसी शो के दौरान जब पुरानी यादों का कारवां चला, तो ‘तम्मा तम्मा’ गाने का ज़िक्र भी छिड़ गया। जावेद जाफरी ने उस दौर को याद करते हुए बताया कि जब यह गाना रिलीज़ हुआ, तो संजय दत्त ने इस गाने के लिए बहुत मेहनत की।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup 2026: मोरक्को की जीत पर झूमीं नोरा फतेही, शेयर किया खास पोस्ट
अयोध्या राम मंदिर चोरी कांड पर ‘लक्ष्मण’ का फूटा गुस्सा, बोले- दोषियों को नहीं मिलनी चाहिए माफी
11 साल की उम्र में स्टारडम, बंद कमरे में रोती थी ये फेमस एक्ट्रेस, जानिए कौन है ये स्टार?
5वीं के बच्चों की किताब में छपा ऐश्वर्या राय का ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल
बड़े पर्दे पर उनका अंदाज़ और डांस दर्शकों को बेहद पसंद भी आया था। लेकिन इसके बावजूद उस समय फिल्म इंडस्ट्री और आम लोगों के बीच एक अजीब अफ़वाह ने ज़ोर पकड़ लिया था। अफवाह ये थी कि इस गाने में जो डांस स्टेप्स दिख रहे हैं, वे असल में संजय दत्त ने नहीं बल्कि जावेद जाफरी ने किए हैं।
अनूठी डांसिंग स्टाइल बनी ग़लतफ़हमी की वजह
जावेद जाफरी ने शेयर किया कि उस ज़माने में उनकी अपनी डांसिंग स्टाइल काफी अलग हुआ करती थी। उनके हुक स्टेप्स और बॉडी लैंग्वेज उस समय के पारंपरिक बॉलीवुड डांस से बिल्कुल अलग थे। जब संजय दत्त के ‘तम्मा तम्मा’ गाने के स्टेप्स सामने आए, तो वे जावेद जाफरी के सिग्नेचर स्टाइल से काफी मेल खाते थे।
ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने शुरू की ‘प्रलय’ की तैयारी, जॉम्बी यूनिवर्स में दिखेगा नया अवतार
इस खास बातचीत के दौरान फेमस एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी इस विषय पर अपनी सहमति जताई। उन्होंने जावेद जाफरी के हुनर की तारीफ करते हुए कहा कि जावेद की डांसिंग स्टाइल हमेशा से ही अपने समय से बहुत आगे रही है।
उर्मिला मातोंडकर ने उनके एक और ब्लॉकबस्टर गाने ‘बोल बेबी बोल रॉक एन रोल’ को याद किया। उन्होंने कहा कि जब जावेद जाफरी ने उस गाने को अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से पॉपुलर बनाया, तो हर कोई दंग रह गया था।
