KSBKBT 2 Spoiler: शादी से पहले ही वृंदा की इज्जत पर खतरा, सुहास की हरकत से खौलेगा अंगद का खून
KSBKBT 2 Twist: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में कहानी अब ड्रामेटिक मोड़ पर पहुंच गई है। नॉयना अपनी चालों से तुलसी और मिहिर के रिश्ते में दूरियां बढ़ा रही है, जबकि वृंदा की जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी।
- Written By: सोनाली झा
शादी से पहले ही वृंदा की इज्जत पर खतरा
KSBKBT 2 Upcoming Update: टीवी का सबसे चर्चित शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर अपने हाई-वोल्टेज ड्रामे से दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। इस बार कहानी एक ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी है जहां वृंदा की जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी, और अंगद का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। अब तक के एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि नॉयना, तुलसी के लिए एक नया सिरदर्द बन चुकी है।
तुलसी को अभी भी यह समझ नहीं आ रहा कि उसके घर और परिवार के अंदर क्या चल रहा है। मिहिर तुलसी को सच्चाई बताना चाहता है, लेकिन वह झूठ बोलने के पछतावे में जल रहा है। वहीं, नॉयना अपनी चालों से माहौल को और जटिल बना रही है। आने वाले एपिसोड में नॉयना एक नई साजिश रचेगी। वह मिहिर के सामने अपने अतीत का झूठा किस्सा बताएगी और यह दिखाएगी कि उसे जिंदगी में कभी सच्चा प्यार नहीं मिला। उसकी बातों में फंसकर मिहिर भावुक हो जाएगा और तुलसी से दूरी बढ़ा लेगा।
वृंदा और सुहास पर होगा कहानी का फोकस
दूसरी तरफ, कहानी का फोकस अब वृंदा और सुहास पर शिफ्ट हो जाएगा। सुहास वृंदा के जन्मदिन पर उसे एक होटल में लेकर जाने का प्लान बनाएगा। वृंदा शुरू में मना करती है, लेकिन सुहास के ज़ोर देने पर वह चली जाती है। वहां सुहास वृंदा को कमरे में चलने के लिए कहेगा और मौका पाकर उसकी इज्जत पर हाथ डालने की कोशिश करेगा। उधर, अंगद अपनी मंगेतर के साथ डेट पर होगा, तभी वह देखेगा कि वृंदा किसी होटल में दाखिल हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
UAE एयरस्पेस बंद होने से मस्कट में फंसी थीं Ameesha Patel, लंबे इंतजार के बाद मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस
Akshay Kumar ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
System में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
ये भी पढ़ें- मायरा के फेक फोटो से भड़केगा अभिरा का गुस्सा, वायरल वीडियो से बढ़ेगी मुसीबत
वृंदा और सुहास की शादी नहीं होने देगा अंगद
वृंदा का डर भरा चेहरा देखकर अंगद को शक होगा और वह उसका पीछा करेगा। कुछ देर बाद उसे वृंदा की चीख सुनाई देगी, और वह तुरंत कमरे में घुस जाएगा। अंदर का नजारा देखकर अंगद का खून खौल उठेगा। वह सुहास की जमकर पिटाई करेगा और वृंदा को वहां से निकाल ले जाएगा। इस घटना से सबकुछ बदल जाएगा, अंगद तय करेगा कि वह वृंदा और सुहास की शादी नहीं होने देगा। जब वह यह बात तुलसी को बताएगा, तो तुलसी उसे वृंदा से दूरी बनाए रखने के लिए कहेगी।
