Vivek Oberoi Struggle Story: जब टूट गए थे विवेक ओबेरॉय, मां की सीख ने दिया जीने का नया नजरिया
Vivek Oberoi ने अपने जीवन के कठिन दौर को याद करते हुए बताया कि कैसे मां के एक सवाल ने उनकी सोच बदल दी। जब वह टूट चुके थे, तब मां की सीख ने उन्हें जिंदगी को नए नजरिए से देखने की प्रेरणा दी।
- Written By: सोनाली झा
विवेक ओबेरॉय (फोटो-सोशल मीडिया)
Vivek Oberoi Mother Advice: अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर को याद किया, जब उन्हें सब कुछ खत्म होता हुआ महसूस हो रहा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि एक समय ऐसा भी आया था, जब अंदर से वे पूरी तरह टूट चुके थे, हालांकि बाहर से मजबूत दिखने की कोशिश कर रहे थे।
विवेक ने बताया कि उस मुश्किल समय में उन्होंने अपनी मां की गोद में सिर रखकर खूब रोया। उन्होंने अपनी मां से वही सवाल पूछा, जो हर इंसान कठिन समय में पूछता है कि मेरे साथ ही ऐसा क्यों हो रहा है? यह सवाल उनके दर्द और असहायता को बयां करता है। हालांकि, उनकी मां ने जवाब देने के बजाय उनसे ही एक सवाल कर दिया कि क्या तुमने कभी यह सोचा कि जब तुम्हारे साथ अच्छा हो रहा था, तब क्यों हो रहा था? इस एक सवाल ने विवेक की सोच को पूरी तरह बदल दिया।
सफलता के दिनों की दिलाई याद
उन्होंने समझा कि जिंदगी में उतार-चढ़ाव दोनों ही जरूरी हैं और हर परिस्थिति से कुछ सीखने को मिलता है। मां ने उन्हें उनके अच्छे दिनों की भी याद दिलाई, जब उन्हें सफलता, नाम और पहचान मिली थी। इस बात ने विवेक को एहसास कराया कि मुश्किलें भी जिंदगी का हिस्सा हैं और उनसे भागने के बजाय उन्हें स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने माना कि एक मां ही होती है, जो इंसान की कमजोरियों को पहचानकर उसे फिर से मजबूत बना सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
UAE एयरस्पेस बंद होने से मस्कट में फंसी थीं Ameesha Patel, लंबे इंतजार के बाद मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस
Akshay Kumar ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
System में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
मदर्स डे पर मां और पत्नी के लिए खास संदेश
इस भावुक किस्से को साझा करते हुए विवेक ओबेरॉय ने अपनी मां के प्रति आभार जताया और उन्हें मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी की भी तारीफ की, जो उनके बच्चों की देखभाल उसी प्यार और समझदारी से कर रही हैं, जैसा उन्होंने अपनी मां में देखा था। वर्क फ्रंट की बात करें तो विवेक ओबेरॉय हाल ही में वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आए थे। इसके अलावा वह जल्द ही रामायण में भी दिखाई देंगे, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। विवेक ओबेरॉय की यह कहानी बताती है कि जिंदगी के सबसे अंधेरे दौर में भी एक सही सलाह इंसान की दिशा बदल सकती है।
