रैंप पर छाईं अनन्या पांडे, ओवरसाइज्ड ब्लेजर-आइवरी स्कर्ट में बिखेरा ग्लैमर, बैंग्स हेयरस्टाइल ने खींचा ध्यान

Ananya Panday Ramp Walk Fashion Week: अनन्या पांडे ने फैशन वीक में राहुल मिश्रा के लिए रैंप वॉक कर सबका ध्यान खींचा। आइवरी स्कर्ट और ओवरसाइज्ड ब्लेजर में अनन्या पांडे का लुक काफी वायरल हुआ।
Ananya Panday Fashion Week Look Rahul Mishra collection ivory skirt blazer Bollywood fashion news
अनन्या पांडे (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ananya Panday Fashion Week Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक बार फिर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक प्रतिष्ठित फैशन वीक में रैंप वॉक कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस दौरान उनका लुक और कॉन्फिडेंस दोनों ही लोगों को काफी पसंद आए। अनन्या पांडे ने मशहूर डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए रैंप वॉक किया। राहुल मिश्रा अपने यूनिक और स्टोरीटेलिंग बेस्ड डिजाइन्स के लिए जाने जाते हैं।

अनन्या ने राहुल मिश्रा के आउटफिट को बेहद ग्रेसफुल अंदाज में कैरी किया। इस खास मौके पर अनन्या पांडे ने ब्राइट ओवरसाइज्ड ब्लेजर के साथ प्लीटेड आइवरी स्कर्ट पहनी थी। अनन्या पांडे का यह लुक क्लासी और मॉडर्न का परफेक्ट कॉम्बिनेशन था। साथ ही अनन्या पांडे की बैंग्स हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक में एक नया ट्विस्ट जोड़ दिया, जिससे वह और भी आकर्षक लग रही थीं।

अनन्या पांडे का फैशन मंत्र

रैंप वॉक के बाद मीडिया से बातचीत में अनन्या पांडे ने अपना फैशन मंत्र साझा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे कपड़े पसंद हैं जो आरामदायक होने के साथ-साथ क्लासी भी हों। अनन्या पांडे ने राहुल मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा कि उनके हर डिजाइन में एक कहानी होती है और उनका हिस्सा बनना उन्हें बेहद पसंद है। इस फैशन इवेंट में अनन्या पांडे को सपोर्ट करने के लिए उनकी मां भावना पांडे भी मौजूद थीं। बेटी को रैंप पर देख वह काफी गर्व महसूस करती नजर आईं। मां-बेटी की यह बॉन्डिंग भी लोगों को काफी पसंद आई।

अनन्या पांडे का करियर फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन नजर आए थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब अनन्या जल्द ही ‘चांद मेरा दिल’ में नजर आने वाली हैं, जिससे फैंस को काफी उम्मीदें हैं। कुल मिलाकर, अनन्या पांडे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि फैशन आइकन भी हैं, जो हर बार अपने स्टाइल से लोगों को इंप्रेस करना जानती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com