‘शक्ति शालिनी’ में विनीत कुमार सिंह का खतरनाक अवतार! अनीत पड्डा की फिल्म में बनेंगे दमदार विलेन
Shakti Shalini Movie: विनीत कुमार सिंह ‘शक्ति शालिनी’ में विलेन बनकर नजर आएंगे। मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की इस फिल्म में अनीत पड्डा और विशाल जेठवा भी अहम रोल में हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
विनीत कुमार सिंह, अनीत पड्डा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Vineet Kumar Singh Villain Role: बॉलीवुड अभिनेता विनीत कुमार सिंह इन दिनों अपने दमदार अभिनय को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्हें विक्की कौशल की ‘छावा’ और सनी देओल की ‘जाट’ में शानदार परफॉर्मेंस देते हुए देखा गया था। अब उनके फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। विनीत कुमार सिंह जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आने वाले हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अपकमिंग फिल्म में विनीत कुमार सिंह विलेन की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। उनकी यह नई भूमिका कहानी में एक अलग ही ट्विस्ट और गहराई जोड़ने वाली मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
‘शक्ति शालिनी’ में विनीत कुमार सिंह आएंगे नजर
‘शक्ति शालिनी’ मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की छठी फिल्म होगी। इससे पहले इस यूनिवर्स के तहत ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’, ‘स्त्री 2’ और ‘थामा’ जैसी फिल्में बन चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में इस नई फिल्म को लेकर भी दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
फिल्म में अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आएंगी, जिनकी फैन फॉलोइंग उनकी डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ के बाद तेजी से बढ़ी है। वहीं, अभिनेता विशाल जेठवा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। दिलचस्प बात यह है कि अनीत पड्डा और विशाल जेठवा दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘सलाम वैंकी’ में साथ नजर आए थे, जहां अनीत का छोटा लेकिन प्रभावी रोल था।
‘शक्ति शालिनी’ को मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है और इसे उनके हॉरर यूनिवर्स का अगला बड़ा अध्याय माना जा रहा है। फिल्म के किरदार की झलक पहले ही आयुष्मान खुराना स्टारर ‘थामा’ के पोस्ट-क्रेडिट सीन में दिखाई जा चुकी है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें- हनी सिंह के मुंबई कॉन्सर्ट में हंगामा, गेट कूदने की कोशिश करती दिखी महिला; वायरल वीडियो पर उठे सवाल
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म संग होगा क्लैश
फिल्म की रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 तय की गई है, हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है। इसकी वजह यह है कि उसी दिन शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘किंग’ भी रिलीज होने वाली है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश हो सकता है।
कुल मिलाकर, ‘शक्ति शालिनी’ एक दिलचस्प हॉरर-कॉमेडी फिल्म होने वाली है, जिसमें विनीत कुमार सिंह का विलेन अवतार दर्शकों को एक नया अनुभव देने के लिए तैयार है।
