हनी सिंह के मुंबई कॉन्सर्ट में हंगामा, गेट कूदने की कोशिश करती दिखी महिला; वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Yo Yo Honey Singh Concert: हनी सिंह के मुंबई कॉन्सर्ट में एक महिला गेट पर चढ़ती दिखी। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। अब इवेंट मैनेजमेंट पर सवाल उठ रहे हैं।
Honey Singh Concert Female Fan Viral Video
हनी सिंह कॉन्सर्ट विवाद (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Honey Singh Concert Female Fan Viral Video: रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के मुंबई कॉन्सर्ट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इवेंट मैनेजमेंट पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह कॉन्सर्ट 28 मार्च को बांद्रा स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड्स में आयोजित किया गया था, जहां हनी सिंह अपने ‘माई स्टोरी - इंडिया चैप्टर’ टूर के तहत परफॉर्म कर रहे थे।

कॉन्सर्ट के दौरान जहां एक ओर हनी सिंह ने अपने सुपरहिट गानों जैसे ‘डोप शॉप’, ‘ब्लू आइज़’, ‘ब्राउन रंग’, ‘मिलियनेयर’, ‘देसी कलाकार’ और ‘लुंगी डांस’ से फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया, वहीं दूसरी ओर एक अप्रत्याशित घटना ने पूरे माहौल को चर्चा में ला दिया।

हनी सिंह के कॉन्सर्ट मचा बवाल

दरअसल, इवेंट के दौरान एक महिला फैन बंद गेट के ऊपर चढ़कर अंदर जाने की कोशिश करती नजर आई। वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए उसे रोकने की कोशिश की। इस दौरान माहौल थोड़ी देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला गार्ड्स के साथ बहस करती और उन्हें अपशब्द कहती हुई नजर आ रही है। हालांकि, वह अंदर जाने में सफल नहीं हो पाईं, लेकिन इस घटना का वीडियो वहां मौजूद कई लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उठाए सवाल

सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना के बाद कॉन्सर्ट के मैनेजमेंट पर सवाल उठा रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि इवेंट में सुरक्षा और व्यवस्था पूरी तरह से सही नहीं थी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लैटिनम सेक्शन के बिना टिकट वाले लोग भी बिना रिस्टबैंड के अंदर पहुंच गए थे, जिससे काफी अव्यवस्था पैदा हुई।

बता दें कि हनी सिंह का यह टूर देश के कई शहरों में आयोजित हो रहा है। वह 4 अप्रैल को पुणे, 11 अप्रैल को कोटा, 25 अप्रैल को इंदौर, 2 मई को लखनऊ, 9 मई को कोलकाता और 16 मई को बेंगलुरु में परफॉर्म करेंगे।

गौरतलब है कि हनी सिंह, जिनका असली नाम हिरदेश सिंह है, इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े नामों में से एक हैं। अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद अब वह एक बार फिर अपने टूर के जरिए फैंस के बीच वापसी कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com