भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू यमराज’ का ट्रेलर रिलीज, आम्रपाली दुबे-विक्रांत सिंह की जोड़ी ने मचाया तहलका
Aamrapali Dubey New Movie: भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू यमराज’ का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह की जोड़ी ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Saas Bahu Yamraj Trailer Release: आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू यमराज’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर जैसे ही एस आर के म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर आया, वैसे ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। पारिवारिक रिश्तों, सामाजिक संदेश और मनोरंजन से भरपूर यह ट्रेलर दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।
फिल्म में भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी विक्रांत सिंह और आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही है। इसके निर्माता रोशन सिंह हैं, जबकि निर्देशन की कमान संजय श्रीवास्तव ने संभाली है।
आम्रपाली की फिल्म में रिश्तों की उलझन और मनोरंजन का लगेगा तड़का
ट्रेलर में पति-पत्नी और सास के बीच के रिश्तों को रोचक और हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया गया है। कहानी में कॉमेडी, इमोशन और सामाजिक संदेश का ऐसा संतुलन देखने को मिलता है, जो इसे एक परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर बनाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 से कटा योगेश रावत का पत्ता, शो के मेकर्स की नीयत पर उठाए गंभीर सवाल
Who is Sahiba Bali: कौन हैं साहिबा बाली? अर्जुन कपूर संग वायरल तस्वीरों के बाद रातोंरात छाईं मिस्ट्री गर्ल
काजल अग्रवाल ने क्यों ठुकराए बड़े ऑफर? मां बनने के बाद बदली सोच, बड़े प्रोजेक्ट्स भी किए रिजेक्ट
CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कंगना रनौत का बड़ा बयान, बोलीं- ‘हुड़दंग और उत्पात मचाना ठीक नहीं’
खास तौर पर आम्रपाली दुबे का दमदार अभिनय ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत बनकर सामने आया है। उनके एक्सप्रेशंस, डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। वहीं विक्रांत सिंह भी अपने किरदार में पूरी तरह सहज और प्रभावशाली नजर आ रहे हैं।
क्या है ‘सास बहू यमराज’ की कहानी?
‘सास बहू यमराज’ की कहानी कर्म, विधि के विधान और जीवन के फलसफे पर आधारित है। इसमें पौराणिक तत्वों को आधुनिक सामाजिक संदर्भ के साथ जोड़ा गया है। भगवान इंद्र जैसे किरदार कहानी को और दिलचस्प बनाते हैं। फिल्म में हास्य के साथ-साथ जीवन के गहरे संदेश भी दिए गए हैं, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करते हैं।
ट्रेलर में दिखाए गए गाने भी पहले से ही चर्चा में हैं और कहानी के प्रवाह को मजबूती देते नजर आते हैं।
ये दमदार स्टारकास्ट मचाएंगे तहलका
फिल्म में आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह के अलावा समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, साहिल सिद्दीकी, ऋतु चौहान, अनुषा शर्मा और दीप्ति तिवारी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। पीआरओ की जिम्मेदारी रंजन सिन्हा ने निभाई है।
ये भी पढ़ें- दोस्त की पार्टी में हुई थी जय भानुशाली-माही विज की मुलाकात, न्यू ईयर पर किया था प्रपोज, अब हुए अलग
फिल्म की कहानी प्राणनाथ ने लिखी है, संगीत ओम झा का है। गीतकारों में प्यारे लाल यादव, शेखर मधुर, धरम हिंदुस्तानी और नृपजीत सिंह शामिल हैं। सिनेमैटोग्राफी सिद्धार्थ सिंह, एडिटिंग संतोष हरवाड़े, कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और पोस्ट प्रोडक्शन Humming Bird VFX ने किया है।
