Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Vijaya Mehta Dies: अनुपम खेर की मेंटर विजया मेहता का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Marathi Theatre Legend Dies: थिएटर की दिग्गज हस्ती विजया मेहता का 91 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया है, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 01, 2026 | 02:42 PM

अनुपम खेर और दिवंगत विजया मेहता (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Vijaya Mehta Death News: भारतीय थियेटर के इतिहास का एक बेहद सुनहरा अध्याय आज हमेशा के लिए बंद हो गया। सिनेमा और थिएटर को अपनी अद्भुत कला से सींचने वाली फिल्ममेकर और एक्ट्रेस विजया मेहता अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने 91 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। कला जगत में प्यार से बाई के नाम से पुकारी जाने वाली विजया मेहता सिर्फ एक निर्देशक या कलाकार नहीं थीं, बल्कि वे अपने आप में एक्टिंग की एक पूरी पाठशाला थीं।

विजया मेहता के जाने की खबर मिलते ही पूरी कला जगत और मनोरंजन जगत में गहरा सन्नाटा पसर गया है और हर कोई नम आंखों से उन्हें याद कर रहा है। विजया मेहता के इस दुनिया से जाने की पुष्टि एक्टर विजय केनकरे ने की है। उन्होंने मीडिया को बेहद भावुक होकर बताया कि विजया बाई ने दक्षिण मुंबई स्थित अपने आवास पर मंगलवार की रात लगभग 9.30 से 10 बजे के बीच अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर की जानकारी विजय केनकरे को दिग्गज निर्देशिका की बेटी के जरिए मिली।

अनुपम खेर का फूटा दर्द और याद आए पुराने दिन

विजया बाई के निधन की खबर मिलते ही एक्टर अनुपम खेर पूरी तरह टूट गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद लंबा और भावुक पोस्ट शेयर कर अपनी गुरु को श्रद्धांजलि दी। अनुपम खेर ने पोस्ट में बताया कि जब उन्होंने विजया बाई के साथ राव साहेब और पेस्तनजी जैसी फिल्मों में काम करना शुरू किया था, तब तक वह कुछ फिल्में कर चुके थे।

सम्बंधित ख़बरें

Toxic Teaser Out: एक्शन, स्वैग और सस्पेंस से भरपूर है यश की नई फिल्म की झलक

Bisexual हैं TV स्टार गौरव खन्ना की पत्नी? आकांक्षा चमोला की निजी जिंदगी पर खुलासे से मचा हड़कंप

Cocktail 2 BO Collection: धीमी शुरुआत, बड़ा अंजाम! ‘कॉकटेल 2’ ने 12वें दिन कर दिखाया कमाल

New Movies on OTT: मिस्ट्री, एक्शन और पीरियड ड्रामा का डबल डोज, जुलाई में OTT पर आएगा कंटेंट का तूफान

अनुपम खेर को लगता था कि वह एक्टिंग के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। लेकिन विजया बाई के साथ रिहर्सल के दौरान उन्हें पहली बार समझ आया कि आदाकारी का समंदर कितना गहरा और अनंत है। विजया मेहता का संबंध एक ऐसे परिवार से था जो पहले से ही फिल्मी चकाचौंध और स्टारडम से घिरा हुआ था। विजया मेहता की चाची नलिनी जयवंत अपने दौर की मशहूर अदाकारा थीं, वहीं उनकी कजिन बहनें नूतन और तनूजा ने भी बॉलीवुड पर राज किया।

ये भी पढ़ें: Toxic Teaser Out: एक्शन, स्वैग और सस्पेंस से भरपूर है यश की नई फिल्म की झलक

नेशनल अवॉर्ड्स की विरासत और यादों में जिंदा रहने का वादा

दिवंगत विजया मेहता के डायरेक्शन की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके साथ की गई अनुपम खेर की दोनों ही फिल्मों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था।

एक्टिंग को सिर्फ एक कला नहीं बल्कि जिंदगी को समझने का जरिया मानने वाली विजया बाई ने देश को नाना पाटेकर और अनुपम खेर जैसे नायाब रत्न दिए। भले ही आज वह हमारे बीच मौजूद न हों, लेकिन उनके द्वारा तराशे गए कलाकार, उनकी कालजयी फिल्में पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

Vijaya mehta dies at 91 anupam kher guru and renowned theatre director passes away

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 02:42 PM

Topics:  

  • Anupam Kher
  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Nana Patekar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.