Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Toxic Teaser Out: एक्शन, स्वैग और सस्पेंस से भरपूर है यश की नई फिल्म की झलक

Toxic Movie Teaser: सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का नया टीजर 'लेडीज एंड लेडीज' रिलीज हो गया है, जिसमें नयनतारा और कियारा आडवाणी का बेहद खतरनाक और एक्शन से भरपूर अंदाज देखने को मिल रहा है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 01, 2026 | 01:06 PM

अभिनेता यश (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Yash Toxic Teaser Out: फिल्म ‘केजीएफ’ के जरिए देश-दुनिया में अपनी छाप छोड़ने वाले  वाले सुपरस्टार यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर दर्शकों के बीच पिछले काफी समय से जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। फिल्म की रिलीज डेट कई बार आगे बढ़ने के बाद अब फिल्म मेकर्स ने इसके सिनेमाघरों में आने की आखिरी तारीख का ऐलान कर दिया है।

इसी बीच मेकर्स ने फैंस की बेताबी को और बढ़ाते हुए फिल्म टॉक्सिक का एक बेहद ही अनोखा और धमाकेदार टीजर रिलीज किया है, जिसे ‘लेडीज एंड लेडीज’ नाम दिया गया है। करीब पौने दो मिनट के इस वीडियो में यश की पूरी ‘गर्ल गैंग’ का जलवा दिखाई दे रहा है। इस नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही सनसनी मचा दी है।

 यश नहीं उनकी गर्ल गैंग करेगी असली धमाका

फिल्म मेकर्स ने इस बार जो टीजर जारी किया है, वह पूरी तरह से फिल्म की एक्ट्रेसस पर केंद्रित है। इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत के किरदारों की पहली झलक दिखाई गई है।

सम्बंधित ख़बरें

Bisexual हैं TV स्टार गौरव खन्ना की पत्नी? आकांक्षा चमोला की निजी जिंदगी पर खुलासे से मचा हड़कंप

Cocktail 2 BO Collection: धीमी शुरुआत, बड़ा अंजाम! ‘कॉकटेल 2’ ने 12वें दिन कर दिखाया कमाल

Welcome To The Jungle BO Collection: 100 करोड़ के बाद भी नहीं रुकी फिल्म, 5वें दिन की कमाई ने सबको चौंकाया

New Movies on OTT: मिस्ट्री, एक्शन और पीरियड ड्रामा का डबल डोज, जुलाई में OTT पर आएगा कंटेंट का तूफान

टॉक्सिक के टीजर की शुरुआत एक चेतावनी भरे डेंजर सायरन के साथ होती है, जिसमें साफ शब्दों में लिखा है कि बच्चे और बुजुर्ग इस वीडियो से दूर रहें। यह चेतावनी ही यह बताने के लिए काफी है कि फिल्म में कितना खूंखार और जबरदस्त एक्शन होने वाला है। वहीं इसके तुरंत बाद समंदर के किनारे एक्टर यश के साथ कियारा आडवाणी नजर आती हैं, जो फिल्म में उनका मुख्य लव इंटरेस्ट होने वाली हैं।

नयनतारा के खूंखार रूप को देखकर उड़ जाएंगे होश

पूरे टीजर में जिस एक्ट्रेस ने सबसे ज्यादा महफिल लूटी है, वह साउथ की सुपरस्टार नयनतारा हैं। वीडियो में नयनतारा अकेले ही दुश्मनों पर भारी पड़ती दिख रही हैं। वह कभी तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाती नजर आ रही हैं, तो कभी हाथ में बंदूक थामे गुंडों का सफाया कर रही हैं।

नयनतारा का यह एक्शन अवतार दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देने वाला है। उनके अलावा हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत के हाथों में भी हथियार दिखाई दे रहे हैं, जिससे यह साफ है कि फिल्म की हर एक फीमेल लीड इस बार बड़े पर्दे पर जबरदस्त एक्शन करने वाली है।

 तारा सुतारिया निभाएंगी सस्पेंस किरदार

टॉक्सिक के टीजर में अभिनेत्री तारा सुतारिया की एंट्री एक बार के भीतर होती है, जहां यश भी मौजूद हैं। तारा का लुक बेहद ग्लैमरस और अलग दिख रहा है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके किरदार के कई गहरे शेड्स कहानी में देखने को मिलेंगे।

वहीं रुक्मिणी वसंत भी एक साधारण लेकिन प्रभावशाली अंदाज में बंदूक चलाती नजर आई हैं। इस पूरे वीडियो में यश का भी एक बेहद दमदार और खूंखार लुक देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें: Bisexual हैं TV स्टार गौरव खन्ना की पत्नी? आकांक्षा चमोला की निजी जिंदगी पर खुलासे से मचा हड़कंप

 किस तारीख को दस्तक देगी टॉक्सिक

फिल्म ‘टॉक्सिक’ के निर्माण को लेकर पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे थे। कई बार पोस्टपोन होने की वजह से फैंस थोड़े निराश जरूर थे, लेकिन अब यह फिल्म ऑफिशियल  तौर पर 26 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

एक्टर यश इस फिल्म में धमाल मचाने के बाद डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रावण के किरदार में भी नजर आने वाले हैं। फिलहाल टॉक्सिक का यह नया परिचय वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और लोग अभिनेत्रियों के इस एक्शन अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Toxic teaser out yash stuns fans with his power packed first look

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 01:06 PM

Topics:  

  • Actor Yash
  • Entertainment News
  • New Movie
  • South Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.