Cocktail 2 BO Collection: धीमी शुरुआत, बड़ा अंजाम! ‘कॉकटेल 2’ ने 12वें दिन कर दिखाया कमाल
Shahid Kapoor Cocktail 2 BO Collection: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 ने सिनेमाघरों में अपने 12वें दिन कमाल दिखाते हुए धीमी रफ्तार से अपना बजट निकाल लिया है।
- Written By: यति सिंह
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Cocktail 2 BO Collection Day 12: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी से सजी फिल्म कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर अपने 2 हफ्ते पूरे करने की दहलीज पर खड़ी है। आम तौर पर वर्किंग डेज में बड़ी-बड़ी फिल्मों का कलेक्शन भी औंधे मुंह गिर जाता है। फिल्म कॉकटेल 2 भले ही कोई बहुत बड़ा ऐतिहासिक धमाका न कर रही हो, लेकिन यह एक तय रफ्तार से आगे बढ़ते हुए दर्शकों का दिल जीतने में पूरी तरह कामयाब रही है।
फिल्म कॉकटेल 2 ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को भारतीय बाजार में लगभग 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस उलझी हुई प्रेम कहानी को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। जिसके चलते फिल्म के बिजनेस को एक मजबूत आधार मिला है।
फिल्म कॉकटेल 2 का 12 दिनों का सफर
अगर हम फिल्म के अब तक के सफर पर नजर डालें, तो कॉकटेल 2 ने अपने पहले हफ्ते में 70.50 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। इसके बाद दूसरे वीकेंड और वीक डेज दिनों को मिलाकर भारतीय बाजार में ग्रॉस कलेक्शन 86.75 करोड़ हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
New Movies on OTT: मिस्ट्री, एक्शन और पीरियड ड्रामा का डबल डोज, जुलाई में OTT पर आएगा कंटेंट का तूफान
रेडियो जॉकी से बॉलीवुड तक का सफर, फिल्मों से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं रिया चक्रवर्ती
Awarapan Fees: आवारापन के लिए 19 साल पहले इमरान हाशमी को मिली थी करोड़ों की फीस, जानें अन्य स्टार कास्ट की फीस
Cocktail 2 Earnings: शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 की रफ्तार पड़ी धीमी, 12वें दिन भी नहीं दिखी कमाई में तेजी
भारतीय बाजार में ग्रॉस कलेक्शन 103.45 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि 110 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में तैयार हुई। इस फिल्म ने दुनिया भर से 131 करोड़ 79 लाख रुपये बटोरकर अपना बजट पूरी तरह सुरक्षित कर लिया है।
बड़ी फिल्मों से सीधे टकराई कहानी
शाहिद कपूर की इस फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के लिए बॉक्स ऑफिस का यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। इसे रिलीज के पहले दिन से ही चौतरफा मुकाबले का सामना करना पड़ा है। सिनेमाघरों में इसका क्लैश वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’, राम चरण की ‘पेड्डी’, बॉबी देओल की ‘बंदर’, कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ जैसी बड़ी फिल्मों से हुआ।
ये भी पढ़ें: Welcome To The Jungle BO Collection: 100 करोड़ के बाद भी नहीं रुकी फिल्म, 5वें दिन की कमाई ने सबको चौंकाया
इसके अलावा सिनेमाघरों में हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ और हाल ही में रिलीज ‘वेलकम टू द जंगल’ की वजह से स्क्रीन्स भी काफी बंट गईं। इन तमाम विपरीत परिस्थितियों के बाद भी फिल्म का डटे रहना इसकी बड़ी सफलता को दर्शाता है।
एक समय ऐसा था जब सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की जोड़ी ने युवाओं के दिलों पर राज किया था। अब करीब 14 साल के लंबे इंतजार के बाद शाहिद कपूर ने कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के साथ मिलकर उस जादू को दोबारा पर्दे पर जिंदा किया है।
