ना मोबाइल, ना बॉलीवुड गेस्ट! रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी में होंगे सख्त नियम, जानें क्या है माजरा?
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी 26 फरवरी को उदयपुर में होने जा रही है। जिसमें नो फोन पॉलिसी लागू रहेगा और करीबी दोस्त-परिवार के लोग शामिल होंगे।
- Written By: स्नेहा मौर्या
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rashmika Mandanna Wedding No Phone Policy: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं। पहले 2 फरवरी की तारीख सामने आई, फिर 26 फरवरी को सात फेरे लेने की खबरें चर्चा में रहीं। इतना ही नहीं, हाल ही में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर उनकी शादी का कार्ड भी वायरल हुआ, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई।
उदयपुर में विजय और रश्मिका होगी शाही शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में बेहद निजी अंदाज में शादी करने की तैयारी में है। समारोह में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। 24 फरवरी से प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू होने की चर्चा भी हो रही है, जबकि 26 फरवरी को दोनों पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे ले सकते हैं।
रिसेप्शन की डिटेल्स आई सामने
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद के लग्जरी होटल ताज कृष्णा में कपल का भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जा सकता है। इस समारोह में इंडस्ट्री से जुड़े मेहमानों और अन्य खास लोगों को आमंत्रित किए जाने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
Satluj Movie Leak: रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हुई ‘सतलुज’, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जताई नाराजगी
Explainer: दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ OTT पर बैन, क्या है जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी, क्यों मचा है इस पर बवाल?
‘मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए’… अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किया फोन, फिर 15 करोड़ की डील हुई फाइनल
Aamir Khan Wedding Pics: नई दुल्हन संग झूमे आमिर खान, किस कर लुटाया प्यार, Inside Photos आईं सामने
वेडिंग में नो फोन पॉलिसी के साथ होंगे सख्त नियम
बताया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना की इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग में “नो फोन पॉलिसी” लागू की जाएगी, ताकि समारोह की प्राइवेसी बरकरार रहे। मेहमानों से अनुरोध किया जाएगा कि वे कार्यक्रम के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। इतना ही नहीं, शादी की फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने वाली टीम से भी गोपनीयता समझौता साइन करवाया गया है।
रिपोर्ट्स में यह भी दावा है कि गेस्ट लिस्ट बेहद सीमित रखी गई है और किसी बड़े सेलेब्रिटी को आमंत्रित नहीं किया गया। विजय देवरकोंडा और रश्मिका ने अपने दोस्तों को हाथ से लिखे नोट भेजकर गिफ्ट्स न लाने और केवल आशीर्वाद देने की अपील की है।
ये भी पढ़ें- लॉस एंजिल्स में छाया ‘द ब्लफ’ का जादू, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की रोमांटिक केमिस्ट्री वायरल
ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री से ऑफस्क्रीन तक पहुंचा कपल का रिश्ता
गीता गोविंदम और डियर कोमरेड जैसी फिल्मों में साथ काम करने के बाद दोनों की केमिस्ट्री को खूब सराहा गया था। यहीं से उनके रिश्ते की चर्चाएं भी शुरू हुईं। हालांकि, अभी तक कपल की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन सामने आ रही जानकारियों ने फैंस के बीच उत्साह जरूर बढ़ा दिया है।
