रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा, विराट कोहली (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Wedding Photo: उदयपुर में साउथ के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी ने सिर्फ अपनी भव्यता से ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर तहलका मचा कर सबका ध्यान खींचा है। इस शादी की तस्वीरें और वीडियो जैसे ही पोस्ट किए गए, 24 घंटे के भीतर ही इस कपल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 40.7 मिलियन लाइक्स पहुंच गए। भारतीय सेलेब्रिटी शादियों के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बन गया है।
शनिवार सुबह तक रश्मिका की शादी की पोस्ट को 23.2 मिलियन लाइक्स मिल चुके थे, जबकि विजय की पोस्ट को 18.4 मिलियन से अधिक लाइक्स प्राप्त हुए। कुल मिलाकर दोनों के अकाउंट मिलाकर 41.6 मिलियन लाइक्स हो गए। केवल विजय की पोस्ट को 18.1 मिलियन और रश्मिका की पोस्ट को 22.6 मिलियन लाइक्स मिले। यह आंकड़ा उनके फैंस के जोश और उत्साह को साफ दिखाता है।
इस रिकॉर्ड ने कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के 27.5 मिलियन लाइक्स के पुराने रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। कियारा की पोस्ट को 15.7 मिलियन और सिद्धार्थ की पोस्ट को 11.8 मिलियन लाइक्स मिले थे। इसके अलावा, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर (14 मिलियन), कटरीना कैफ-विक्की कौशल (12.6 मिलियन) और अनुष्का शर्मा-विराट कोहली (7.8 मिलियन) जैसी शादियों के आंकड़े भी इस जोड़े के सामने फीके पड़ गए।
इस उपलब्धि के साथ ही विजय देवरकोंडा और रश्मिका ने विराट कोहली की 2024 टी20 विश्व कप जीत की यादगार पोस्ट को भी पीछे छोड़ दिया। कोहली की पोस्ट को 22.8 मिलियन लाइक्स मिले थे, जो लंबे समय तक सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली तस्वीर मानी जाती थी।
ये भी पढ़ें- तान्या मित्तल बनीं बालाजी की नई हीरोइन, एकता कपूर के घर पहुंचीं बकलावा और गिफ्ट्स के साथ, VIDEO वायरल
शादी के जश्न का सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ। 4 मार्च को हैदराबाद में इसका भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई नामी सितारे शामिल होंगे। दुनियाभर के फैंस इस रिसेप्शन की झलकियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी ने यह साबित कर दिया कि फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया की दुनिया में उनका जादू अब भी बरकरार है। उनके प्यार, भव्य समारोह और फैन फॉलोइंग ने भारतीय सेलेब्रिटी शादियों में एक नया इतिहास रच दिया है।