रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

सिल्वर लहंगे में सजी रश्मिका मंदाना, ब्लैक शेरवानी में दिखे विजय देवरकोंडा, संगीत सेरेमनी की फोटो आई सामने

Rashmika Vijay Pre Wedding Function: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सिल्वर लहंगे में रश्मिका और ब्लैक शेरवानी में विजय नजर आए।

सोनाली झा

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Sangeet Photo: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं और अब उनकी संगीत सेरेमनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

वायरल तस्वीर में रश्मिका सिल्वर रंग के खूबसूरत लहंगे में दुल्हनिया की तरह सजी दिख रही हैं। उनका ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं विजय देवरकोंडा ब्लैक शेरवानी में बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री तस्वीर में साफ झलक रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीत सेरेमनी में खास तौर पर फोक डांस परफॉर्मेंस रखी गई थी। इस कार्यक्रम में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। बताया जा रहा है कि यह समारोह बेहद निजी और पारंपरिक अंदाज में आयोजित किया गया।

रश्मिका और विजय की शादी का शुभ मुहूर्त

खबरों के अनुसार, रश्मिका और विजय 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजे तय किया गया है। समारोह राजस्थान के उदयपुर में आयोजित हो रहा है, जिसे डेस्टिनेशन वेडिंग के तौर पर चुना गया है। शादी में तेलंगाना से कई राजनेताओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसी वजह से उदयपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से भी कई बड़े नाम शामिल हो रहे हैं।

रश्मिका और विजय का रिश्ता

मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। विजय ने उनके साथ फिल्म अर्जुन रेड्डी में काम किया था, जबकि रश्मिका ने एनिमल में उनके निर्देशन में अभिनय किया था। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी लंबे समय से फैंस की फेवरेट रही है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर हमेशा चुप्पी साधे रखी, लेकिन अब शादी की खबरों ने फैंस की खुशी दोगुनी कर दी है। सोशल मीडिया पर दोनों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं और फैंस उनकी आधिकारिक शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज