तान्या मित्तल बनीं बालाजी की नई हीरोइन, एकता कपूर के घर पहुंचीं बकलावा और गिफ्ट्स के साथ, VIDEO वायरल

Tanya Mittal Meets Ekta Kapoor: ‘बिग बॉस 19’ की फेमस कंटेस्टेंट तान्या मित्तल अब एकता कपूर के शो में काम करेंगी। वह बकलावा और ढेरों गिफ्ट लेकर उनके घर पहुंचीं। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
Tanya Mittal Gifts And Baklava To Ekta Kapoor
एकता कपूर और तान्या मित्तल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Tanya Mittal Gifts And Baklava To Ekta Kapoor: ‘बिग बॉस 19’ में नजर आने के बाद तान्या मित्तल को अब लंबे इंतजार के बाद एकता कपूर के साथ काम करने का मौका मिला है। तान्या ने हाल ही में एकता कपूर से मुलाकात की और इस पल का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में दोनों के बीच की बातचीत में तान्या की खुशी और उत्साह साफ नजर आया।

एकता कपूर ने किया तान्या मित्तल की तारीफ

वीडियो में तान्या ने कहा, “किसी ने मुझसे कहा था कि सपने सच नहीं होते, पर मैं किसके साथ खड़ी हूं?” इसके जवाब में एकता कपूर ने कहा कि तान्या के लिए उनके पास लिखित ऑफर है और वह जल्द ही उनके साथ काम करेंगी। तान्या ने यह भी पूछा कि क्या वह हीरोइन बनेंगी, तो एकता ने हां में जवाब देते हुए कहा कि उनके साथ लंबा और परिवार जैसा असोसिएशन रहेगा।

एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा लिखा पोस्ट

तान्या ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट भी लिखा, जिसमें उन्होंने एकता कपूर की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘रेयर’ और सपनों को सच करने वाली शक्ति बताया। उन्होंने लिखा कि आज का दिन उनके लिए सबसे खुशी वाला है और भगवान ने कुछ लोगों को विशेष कृपा दी होती है, जैसे एकता के साथ उनका सामना हुआ। मुलाकात के दौरान तान्या मित्तल ने एकता कपूर के लिए बकलावा, गणपति बप्पा की मूर्ति और कई गिफ्ट्स भी लेकर आईं। एकता कपूर ने इन गिफ्ट्स की सराहना की और तान्या को अपनी फैमिली बताया।

‘बिग बॉस 19’ से मिली खास पहचान

तान्या ग्वालियर की रहने वाली हैं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। ‘बिग बॉस 19’ में उनकी झूठी और फेंकू जैसी चर्चा भी रही, लेकिन शो के बाद उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली। उन्होंने कुछ विज्ञापन और ब्रांड पार्टनरशिप से कमाई भी की। अब वह बालाजी टेलीफिल्म्स के शो में काम करने जा रही हैं।

तान्या की कुल नेट वर्थ लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जाती है। इंस्टाग्राम रील्स और ब्रांड पार्टनरशिप से उन्हें लाखों की कमाई होती है। ‘बिग बॉस 19’ में उनकी फीस भी प्रति हफ्ते 3-6 लाख रुपये थी। तान्या मित्तल का यह नया कदम उनके करियर के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है और फैंस भी उनके शो में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com