विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शाही शादी के बाद पीएम मोदी से की मुलाकात, हैदराबाद रिसेप्शन का दिया न्योता
Rashmika And Vijay Invite PM Modi Reception: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने उदयपुर में शादी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर हैदराबाद में होने वाले ग्रैंड रिसेप्शन का न्योता दिया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rashmika Mandanna And Vijay DeverakondaWedding Reception: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 26 फरवरी को उदयपुर में पारंपरिक तेलुगू और कोडवा रीति-रिवाजों से विवाह के बाद अब कपल ने 4 मार्च को हैदराबाद में होने वाले भव्य रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गए हैं। इस खास मौके का निमंत्रण देने के लिए दोनों दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
पीएम मोदी को विजय और रश्मिका ने रिसेप्शन का दिया निमंत्रण
दरअसल, दिल्ली में हुई इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में विजय और रश्मिका पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं। दोनों ने प्रधानमंत्री को शॉल भेंट कर सम्मान जताया और रिसेप्शन का आमंत्रण पत्र सौंपा। तस्वीरों में कपल के चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही है। इससे पहले दोनों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर उन्हें रिसेप्शन में शामिल होने का न्योता दिया था।
प्रधानमंत्री मोदी ने शादी से पहले ही विजय के माता-पिता को पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी थीं। अपने संदेश में उन्होंने देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के परिवार को बधाई देते हुए इस नए जीवन की शुरुआत को शुभ और आनंदमय बताया था। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने अपने पत्र में ये भी लिखा कि सात फेरे केवल एक रस्म नहीं, बल्कि जीवनभर की दोस्ती और साझेदारी का वादा होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
चाइल्ड आर्टिस्ट से ग्लोबल सुपरस्टार बनने तक, जानिए जूनियर एनटीआर की जिंदगी से जुड़े 7 अनसुने किस्से
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, 38.5 मिलियन व्यूज के साथ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को भी छोड़ा पीछे
द्रौपदी मुर्मू का मोल्दोवा और रोमानिया दौरा क्यों है खास? PM मोदी के ‘3T’ फॉर्मूले से बदलेगा पूरा गेम
‘प्यार में उम्र का फासला मायने नहीं रखता’, निक जोनस से 10 साल बड़ी होने पर प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर रखी बात
कपल को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री ने दी थी शादी की शुभकामनाएं
इसके अलावा अपने पत्र में पीएम मोदी ने दोनों कलाकारों के फिल्मी करियर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विजय और रश्मिका मंदाना पर्दे पर अपनी अदाकारी से जादू बिखेरते हैं, लेकिन असल जिंदगी का यह नया अध्याय उनके लिए और भी खास और चमकदार होगा। उन्होंने दोनों को एक-दूसरे की जिम्मेदारियों को समझने, कमियों को अपनाने और साझा सपनों को पूरा करने की शुभकामनाएं दीं।
फैंस से लेकर सेलेब्स तक ग्रैंड फंक्शन के लिए एक्साइटेड
अब हैदराबाद में होने वाले रिसेप्शन को लेकर भी फैंस में जबरदस्त उत्साह है। इंडस्ट्री से लेकर राजनीति जगत तक कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। शादी की खूबसूरत तस्वीरों और प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद यह कपल एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है।
