विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी के बाद हनीमून की तस्वीर वायरल, रोमांटिक अंदाज में दिखा कपल
Rashmika Mandanna Viral Photo: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद हनीमून की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें कपल थाईलैंड के कोह समुई में रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Honeymoon Photo: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बांध लिया है। लंबे समय से चर्चा में चल रहे इस रिश्ते को अब एक नया मुकाम मिल गया है, जिससे फैंस बेहद खुश हैं।
कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर के लग्जरी Mementos by ITC Hotels Ekaaya में प्राइवेट वेडिंग की। इस समारोह को बेहद खास और निजी रखा गया, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी की तस्वीरें भले ही सामने न आई हों, लेकिन खबरों ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी।
विजय और रश्मिका का हैदराबाद में हुआ था ग्रैंड रिसेप्शन
शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद के Taj Krishna में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया। इस इवेंट में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हुए और नवविवाहित जोड़े को बधाइयां दीं।
सम्बंधित ख़बरें
‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान गई टेक्नीशियन की जान, परिवार के लिए आगे आए संजय लीला भंसाली
‘ब्रेकिंग बैड’ स्टार ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में बदली जिंदगी! वीडियो हुआ वायरल
‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब
कपल की हनीमून से वायरल हुई रोमांटिक तस्वीर
रिसेप्शन के बाद विजय और रश्मिका मंदाना हनीमून के लिए थाईलैंड रवाना हो गए। हाल ही में उनकी एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें दोनों कोह समुई के बीच रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए नजर आते हैं और उनकी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है।
इस वायरल तस्वीर में रश्मिका फ्लोरल मैक्सी ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं, वहीं विजय देवरकोंडा कैजुअल टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए। दोनों का सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक उनके फैंस को खूब भा रहा है।
शादी के बाद निभाई पारंपरिक रस्में
शादी के बाद यह कपल महबूबनगर के थुम्मनपेट गांव भी पहुंचा, जहां उन्होंने अपने नए घर में ‘सत्यनारायण व्रत’ किया। इस रस्म के जरिए उन्होंने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत पारंपरिक तरीके से की।
ये भी पढ़ें- 2 देशों-8 लोकेशन में तैयार हुई ‘धुरंधर’, असल पाकिस्तान समझ बैठे लोग, आदित्य धर ने रचा ऐसा खेल कि सब रह गए दंग
जल्द साथ नजर आएंगे बड़े पर्दे पर
वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा और रश्मिका जल्द ही राणाबाली फिल्म में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यान कर रहे हैं और शादी के बाद यह उनकी पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी। कुल मिलाकर, इस कपल की शादी और हनीमून ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। अब हर कोई उनकी आने वाली फिल्म और नई जिंदगी की झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
