विजय देवरकोंडा किंगडम को मिली नई रिलीज डेट
मुंबई: विजय देवरकोंडा की मचअवेटेड फिल्म किंगडम का टीजर आ गया है और इसमें उनका ऐसा जबरदस्त अवतार देखने को मिला है, जो फैंस को अपने साथ एकदम से बांध लेता है। टीजर में उनका इंटेंस और फियरलेस अंदाज़ देखकर फैंस का जोश बढ़ गया है। फिल्म की टीम भी माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। एक के बाद एक नए अपडेट्स के साथ एक्साइटमेंट को बढ़ाए रख रही है।
किंगडम का एक चौंकाने वाला अपडेट आया है। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की वजह से किंगडम की रिलीज डेट टाल दी गई है। पहले यह फिल्म 30 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में लाया जाएगा। विजय देवरकोंडा ने अपने सोशल मीडिया पर एक बीटीएस तस्वीर शेयर करते हुए नई रिलीज डेट का ऐलान किया है।
#Kingdom
July 04, 2025. Will see you in the cinemas 🙂 pic.twitter.com/uQUjpngygD — Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) May 14, 2025
पोस्टर में लिखा है कि नया सफर, नई तारीख 4 जुलाई 2025 से सिनेमाघरों में। हमारे प्यारे दर्शकों के लिए, हम आपको बताना चाहते हैं कि हमारी फिल्म ‘किंगडम’, जो पहले 30 मई को रिलीज़ होने वाली थी, अब 4 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी। हमने पहले वाली तारीख पर फिल्म लाने की पूरी कोशिश की, लेकिन देश में हालात को देखते हुए फिलहाल प्रमोशन और जश्न मुमकिन नहीं है।
हमें यकीन है कि इस फैसले से हम ‘किंगडम’ को पूरी मेहनत और जुनून के साथ पेश कर पाएंगे। हमें आपके प्यार और साथ की बहुत कदर है, उम्मीद है कि 4 जुलाई को आपसे सिनेमाघरों में मुलाकात होगी। दिल से शुक्रिया दिल राजू गरु और नितिन गरु का, जिन्होंने इस बदलाव में हमारा साथ दिया। किंगडम के टीजर ने जबरदस्त रिस्पॉन्स पाई है।
दर्शकों को विजय देवरकोंडा का लुक खूब पसंद आया और सोशल मीडिया पर इसे लेकर तारीफों की बाढ़ आ गई। सिर्फ 24 घंटों में टीज़र ने 10 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो इस बात का सबूत है कि फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। फिल्म की बस अनाउंसमेंट ने ही ऐसा धमाका किया था, तो सोचो रिलीज पर क्या होने वाला है! विजय देवरकोंडा, गौतम तिन्ननुरी और अनिरुद्ध 4 जुलाई 2025 को किंगडम के साथ पूरा माहौल गरमाने वाले हैं।