Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में आलिया भट्ट-वरुण धवन की मस्ती, प्रोमो देखकर फैंस हुए एक्साइटेड

Too Much with Kajol & Twinkle Promo: जल्द ही दर्शकों को नया टॉक शो देखने को मिलेगा, जिसे काजोल और ट्विंकल खन्ना होस्ट करेंगी। शो के प्रोमो में आलिया भट्ट और वरुण धवन मस्तीभरे अंदाज में नजर आए।

  • By सोनाली झा
Updated On: Oct 02, 2025 | 04:59 PM

'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में आलिया भट्ट-वरुण धवन की मस्ती

Follow Us
Close
Follow Us:

Too Much with Kajol & Twinkle Teaser: बॉलीवुड के दर्शकों के लिए एक नया टॉक शो आने वाला है, जिसका नाम है ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’। इसे होस्ट करेंगी काजोल और ट्विंकल खन्ना। शो में गॉसिप, हंसी-मजाक और बेबाक बातचीत का तड़का देखने को मिलेगा। हाल ही में रिलीज हुआ प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है क्योंकि इसमें नजर आए हैं दर्शकों की पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ी आलिया भट्ट और वरुण धवन।

प्रोमो में दोनों सितारों का मजेदार अंदाज साफ झलकता है। शुरुआत में वरुण धवन काजोल से मजाक में पूछते हैं कि क्या यह सिंघम के साथ ट्रिकी है? काजोल तुरंत हंसकर कहती हैं कि यह शो का टाइटल नहीं है। इस पर आलिया उत्साहित होकर कहती हैं कि सिंघम के साथ ट्रिकी, यह बहुत अच्छा टाइटल है, मुझे पसंद है।

ट्विंकल खन्ना का मजाकिया अंदाज

ट्विंकल खन्ना भी आगे मजाकिया लहजे में कहती हैं कि काजोल जिमनास्टिक करती हैं और उनके लिए कुछ भी मुश्किल नहीं है। वरुण झट से ट्विंकल को चिढ़ाते हुए कहते हैं कि नहीं-नहीं, वो जिम्नास्टिक तुम्हारे लिए है, खिलाड़ी के साथ स्टंट। आलिया यह सुनकर खिलखिलाकर हंस पड़ती हैं और मजाक में वरुण को मार्केटिंग गुरु कह देती हैं।

ट्विंकल और काजोल का ह्यूमर

काजोल और ट्विंकल की केमिस्ट्री प्रोमो में साफ झलकती है। दोनों के बीच की चुटकी और ह्यूमर शो को और दिलचस्प बना रहे हैं। वरुण और आलिया भी इस माहौल में खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। उनकी बातें सुनकर लगता है कि पूरा एपिसोड हंसी और एंटरटेनमेंट से भरा होगा।

आलिया और वरुण की जोड़ी

आलिया भट्ट और वरुण धवन बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं। दोनों ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू किया था। इसके बाद ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘कलंक’ जैसी फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। यही वजह है कि जब भी यह जोड़ी किसी शो या फिल्म में नजर आती है, दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें- चीनी फैन ने शादी के लिए भारत में किया धरना, आशा पारेख ने पुलिस बुलाकर जेल भेजा

फैंस बेसब्री से कर रहे इंतजार

प्रोमो ने यह साफ कर दिया है कि एपिसोड में मस्ती, चुटकुले और ढेर सारे खुलासे होंगे। फैंस सोशल मीडिया पर इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि काजोल और ट्विंकल के सवालों के बीच आलिया और वरुण अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई अनसुने किस्से साझा करेंगे। कुल मिलाकर, ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ का यह एपिसोड दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का पिटारा साबित होने वाला है।

Alia bhatt and varun dhawan fun banter in too much with kajol twinkle

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 02, 2025 | 04:59 PM

Topics:  

  • Alia Bhatt
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Kajol
  • varun dhawan

सम्बंधित ख़बरें

1

New Year 2026: सुहाना खान से यशवर्धन आहूजा तक, इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे ये स्टार्स

2

KBC सेट पर अगस्त्य नंदा ने संभाली सिमर की साड़ी, बिग बी ने नाती के यूं लिए मजे, VIDEO वायरल

3

Dhurandhar New Year Record: नए साल में नया इतिहास, धुरंधर के सामने खतरे में RRR का रिकॉर्ड

4

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के तूफान में भी टिकी रही ये तमिल फिल्म, 7 दिन में बनी ब्लॉकबस्टर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.