Kingdom: एक तरफ जारी हुआ किंगडम का फर्स्ट सॉन्ग, दूसरी तरफ विवादों में घिरी विजय देवरकोंडा की फिल्म
Vijay Deverakonda Kingdom: एक तरफ विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म किंगडम का पहला गाना रिलीज हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म विवादों में फंसती नजर आ रही है, आदिवासी समुदाय ने पुलिस में शिकायत की है।
- Written By: अनिल सिंह
विजय देवरकोंडा के खिलाफ शिकायत, किंगडम का पहला गाना रिलीज
Vijay Deverakonda Kingdom: साउथ स्टार विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म किंगडम रिलीज से पहले ही मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। एक तरफ फिल्म का पहला गाना हृदयम लोपाला रिलीज हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ एक्टर के खिलाफ आदिवासी समुदाय ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। आदिवासी समुदाय ने आरोप लगाया है कि एक्टर ने उनके समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। किशनलाल चौहान नाम के एक वकील ने हैदराबाद के एसआर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत की है। इसके बाद यह कहा जा रहा है कि फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है।
तेलंगाना टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एडवोकेट किशनलाल चौहान ने विजय देवराकोंडा के खिलाफ गुरुवार को हैदराबाद के एसआर नगर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज की है। उन्होंने शिकायत में लिखा है रेट्रो फिल्म के प्री रिलीज इवेंट के दौरान विजय ने देश की मौजूदा सामाजिक राजनीतिक स्थिति के बारे में बात की थी, उन्होंने इसकी तुलना 500 साल पहले के आदिवासी संघर्ष से की थी।
ये भी पढ़ें- 36 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और एक ऑस्कर अवॉर्ड, सत्यजीत रे ने पत्नी से दो बार की थी शादी
सम्बंधित ख़बरें
Mysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
अमेरिकी नागरिकता की अफवाहों पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, बोले- मैं एक कार्ड लूंगा और उसे हरा रंग दूंगा
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
प्रभास ने याद किए ट्रेनिंग के दिन, बताया कैसे राजामौली ने परफेक्ट बाहुबली बनने के लिए करवाई थी कड़ी तैयारी
विजय देवरकोंडा पर क्यों भड़का आदिवासी समुदाय
विजय देवरकोंडा ने कहा था कि कश्मीर में जो कुछ हो रहा है उसका समाधान यह है कि आतंकवादियों को पढ़ाया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उनका ब्रेनवाश ना किया जा सके। विजय देवराकोंडा ने यह कहा कि कश्मीर भारत का है। कश्मीर हमारा है। भारत को पाकिस्तान पर हमला करने की जरूरत नहीं है क्योंकि पाकिस्तानी अपनी सरकार से खुद तंग आ चुके हैं। अगर यह सब चलता रहा तो आतंकवादी एक दिन खुद उन्हीं पर हमला करेंगे। यह सब कुछ वैसा ही है जैसे 500 साल पहले आदिवासी लड़ते थे, यह लोग बिना बुद्धि और समझ के वैसे ही काम कर रहे हैं।
विजय देवरकोंडा की किंगडम का पहला गाना हुआ रिलीज
विजय देवराकोंडा के इस बयान पर अब आदिवासी समुदाय गुस्से में नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ किंगडम फिल्म का पहला गाना हृदयम लोपाला रिलीज किया गया है। फिल्म 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। किंगडम फिल्म को गौतम तिन्नानुरी ने निर्देशित किया है। विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म के गाने को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध ने तैयार किया है। जबकि अनिरुद्ध और अनुपमा ने गीत को अपनी आवाज दी है। कृष्णकांत ने गाने के बोल लिखे हैं।
