- Hindi News »
- Entertainment »
- Vijay Deverakonda Fir Filed Against For Controversial Statement On Tribal Community
विजय देवरकोंडा की बढ़ीं मुश्किलें, विवादित टिप्पणी को लेकर दर्ज हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला
फिल्मी सितारे अक्सर अपने बयानों और विवादित टिप्पणियों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में अब साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में उनके खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की गई है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

विजय देवरकोंडा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: साउथ सिनेमा के यंग सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों एक गंभीर विवाद में फंस गए हैं। फिल्मों से लेकर अपने बिंदास रवैये तक, विजय अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार मामला काफी गंभीर है। उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है, जिससे अभिनेता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
दरअसल, ये पूरा मामला उनकी एक हालिया बयान से जुड़ा है, जो उन्होंने साउथ के दिग्गज अभिनेता सूर्या की फिल्म ‘रेट्रो’ के प्रमोशन के दौरान दिया था। रेट्रो फिल्म की प्री-रिलीज़ इवेंट में भाग लेते हुए विजय ने कथित रूप से आदिवासी समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जो समुदाय के लोगों को काफी आहत कर गई।
इसके बाद आदिवासी समुदायों की संयुक्त कार्रवाई समिति के राज्य अध्यक्ष नेनावथ अशोक कुमार नाइक की ओर से साइबराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित शेट्टी फायरिंग केस में नया मोड़, जेल से रची गई साजिश, क्राइम ब्रांच की 12 टीमें कर रहीं जांच
95 साल की उम्र में रॉबर्ट डुवैल का देहांत, अनुपम खेर बोले- वह बहुत ईमानदार अभिनेता थे
The Kerala Story 2 Trailer: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने फिर छेड़ी बड़ी बहस, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर का हर सीन
धुरंधर: द रिवेंज पर संकट, सेट पर नियमों की अनदेखी से बढ़ी मुश्किलें, बीएमसी ने दिखाई सख्ती
A complaint has been filed against actor Vijay Deverakonda under the SC/ST Act for allegedly making remarks that hurt the sentiments of the tribal community. The complaint, lodged by Nenavath Ashok Kumar Naik, the State President of the Joint Action Committee of Tribal… — ANI (@ANI) June 22, 2025
विजय देवरकोंडा के खिलाफ SC/ST अत्याचार का मामला दर्ज
मीडिया रिपोर्ट्स और समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, इस मामले में विजय के खिलाफ SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अगर विजय पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं, तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
इस विवाद ने विजय देवरकोंडा की इमेज पर नकारात्मक असर डाला है। उनके फैंस जहां सोशल मीडिया पर उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई लोग उनके बयान को गैर-जिम्मेदाराना मानते हुए नाराजगी जता रहे हैं। एक्टर की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ये भी पढ़ें- हार्दिक की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक ने जीन्स का बटन खोल कराया फोटोशूट, तस्वीरें देख नेटिजन्स ने किया ट्रोल
इस दिन रिलीज होगी एक्टर की अपकमिंग फिल्म
इस पूरे विवाद के बीच विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म ‘किंगडम’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह फिल्म 4 जुलाई 2025 को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है। ‘किंगडम’ एक पीरियड-ड्रामा फिल्म बताई जा रही है, जिसमें विजय का नया अवतार देखने को मिलेगा।
हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि विजय इस विवाद से कैसे बाहर निकलते हैं और क्या यह मुद्दा उनकी फिल्म की रिलीज पर असर डालेगा या नहीं। फिलहाल सभी की नजरें पुलिस जांच और विजय की संभावित प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।
Vijay deverakonda fir filed against for controversial statement on tribal community
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई की सड़कों पर दौड़े मैक्रों, मरीन ड्राइव पर की जॉगिंग, 26/11 हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
Feb 17, 2026 | 03:36 PMLove, Doubt & Murder: कराड में गर्लफ्रेंड ने कुल्हाड़ी से उतारा प्रेमी को मौत के घाट, आरोपी महिला गिरफ्तार
Feb 17, 2026 | 03:31 PMसंगमनेर में टोल कर्मचारियों की भूख हड़ताल खत्म, अमोल खताल की मध्यस्थता से 22 कर्मचारियों की नौकरी बहाल
Feb 17, 2026 | 03:24 PMB-2 बॉम्बर का हमला याद है न, जिनेवा वार्ता से पहले ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी; क्या रुक पाएगा महायुद्ध?
Feb 17, 2026 | 03:21 PMOLA सीईओ भाविश अग्रवाल की बढ़ी मुश्किलें! अरेस्ट वारंट जारी, जानें किस मामले में फंस गए ओला के मालिक
Feb 17, 2026 | 03:20 PMAI पर बड़े सवाल, मंत्री अश्विनी वैष्णव के सीधे जवाब! नौकरी, निवेश और नियमों पर सरकार का पूरा प्लान
Feb 17, 2026 | 03:13 PMभारतीय महिला टीम में प्रतिका रावल की एंट्री, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे सीरीज में मिली जगह
Feb 17, 2026 | 03:07 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














