Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा स्टारर ‘किंगडम’ धमाल मचाने को तैयार, शुरू हुआ काउंटडाउन
Vijay Deverakonda Film Kingdom: विजय देवरकोंडा स्टारर 'किंगडम' का नया पोस्टर आया सामने, 50 दिन बाद सिनेमाघरों में होगी फिल्म की धूम, फिल्म के रिलीज से पहले काउंटडाउन शुरू हो गया है।
- Written By: अनिल सिंह
विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाल
Vijay Deverakonda Film Kingdom: “किंगडम” (साम्राज्य) का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। विजय देवरकोंडा को इस अंदाज़ में पहले कभी नहीं देखा गया। उनके अंदर की रॉ एनर्जी, रग्ड चार्म और बेकाबू जोश, सब कुछ टीज़र में झलकता है। ऐसा लग रहा है मानो कोई तूफान आ रहा हो, जिसे रोकना नामुमकिन है। इस लुक में विजय पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म हो गए हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ही बता रही है कि इस बार कुछ बड़ा होने वाला है। टीज़र में उनका अंदाज देख फैंस तो बस एक ही बात कह रहे हैं, ये अवतार अब तक का सबसे फियरलेस और फायरब्रांड लुक है। फिल्म को लेकर क्रेज़ पहले से ही हाई था, और अब टीज़र ने एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। मेकर्स ने भी फैंस के लिए काउंटडाउन शुरू कर दिया है, ऐसे में फिल्म की रिलीज में अब बस 50 दिन बाकी हैं।
‘किंगडम’ के मेकर्स ने आज सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज़ का काउंटडाउन शुरू कर दिया है।
पोस्टर के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है
सम्बंधित ख़बरें
Alok Nath Birthday: डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का बाबूजी, जानें आलोक नाथ की स्टोरी
Parveen Sultana Birthday: 5 साल की उम्र से शुरू किया रियाज, आरडी बर्मन की पसंद बनीं परवीन सुल्ताना की आवाज
ऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Mysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
“#KINGDOM के राज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है.
महानता और मोक्ष की ओर गिनती शुरू – 50 दिन शेष ”
The countdown is on for #KINGDOM to take over 🔥 50 days to go for the glory and redemption ❤️🔥@TheDeverakonda @anirudhofficial @gowtam19 @dopjomon #GirishGangadharan @vamsi84 #SaiSoujanya @NavinNooli @artkolla @NeerajaKona @SitharaEnts @Fortune4Cinemas #SrikaraStudios… pic.twitter.com/evYcHauZ7b — Sithara Entertainments (@SitharaEnts) April 10, 2025
टीज़र ने जो सनक मचाई, वो हकीकत से परे थी – अब सोचिए फिल्म क्या करेगी। सिर्फ़ 24 घंटे में टीज़र ने रिकॉर्ड तोड़ डाले, और 1 करोड़ व्यूज़ पार कर लिए। दर्शकों का एक्साइटमेंट चरम पर है, और रिलीज से पहले ही फिल्म इतिहास रच चुकी है, बता दें कि ये पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने अपने साउंडट्रैक के लिए पूरी तरह से AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से डिजाइन किया गया थीमैटिक वीडियो रिलीज किया है। विजय देवरकोंडा, गौतम टी और अनिरुद्ध रविचंदर 30 मई 2025 को किंगडम के साथ तैयार हैं सिनेमाघरों में फिल्म की रिलीज के साथ धमाल मचाने के लिए।
