‘चक दे इंडिया’ फेम विद्या मालवड़े के पिता अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर, अमेरिका से भारत आया परिवार
Vidya Malavade: 'चक दे इंडिया' एक्ट्रेस विद्या मालवड़े के पिता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। उनका परिवार अमेरिका से भारत आया है। विद्या ने फैंस से उनके पिता के लिए दुआ करने की अपील की है।
- Written By: अनिल सिंह
विद्या मालवड़े के पिता की बिगड़ी तबीयत, 'नो शुगर, नो ग्रेन' चैलेंज रुका, फैंस से की प्रार्थना की अपील
Vidya Malavade Father Hospitalized: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या मालवड़े इस समय एक कठिन दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मुश्किल समय में विद्या ने अपने फैंस से उनके पिता के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।
विद्या ने अपने पोस्ट में उन फैंस से माफी मांगी जो उनके ‘नो शुगर, नो ग्रेन’ चैलेंज के मेनू पोस्ट का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने लिखा, “जो लोग मुझे मैसेज कर रहे हैं, उन सभी से माफी चाहूंगी… जैसा कि आप लोग जानते हैं, मेरे पापा की तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उनका इलाज चल रहा है। इस वजह से मेरे लिए अपने मेनू बनाने और उन्हें पोस्ट करने के लिए समय निकालना मुश्किल हो रहा है।”
अमेरिका से भारत आया परिवार
अभिनेत्री ने बताया कि उनके पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण उनका पूरा परिवार अमेरिका से भारत आ गया है। इस मुश्किल समय में पूरा परिवार एकजुट होकर उनके पिता के लिए दुआ कर रहा है। विद्या ने आगे लिखा, “मेरा परिवार अमेरिका से भारत आया हुआ है। हम उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और उम्मीद है कि हम 2026 से पहले दिसंबर में दो हफ्ते का चैलेंज कर पाएंगे। आपकी शुभकामनाओं और दुआओं के लिए धन्यवाद।”
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- दिल्ली कार ब्लास्ट पर पवन सिंह और जया प्रदा ने जताया दुःख, ‘फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल’ का कनेक्शन
‘चक दे! इंडिया’ से मिली पहचान
विद्या मालवड़े ने 2003 में फिल्म ‘इंतेहा’ से बॉलीवुड में शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 2007 में आई सुपरहिट फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ से मिली। इस फिल्म में उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर और कप्तान विद्या शर्मा की दमदार भूमिका निभाई थी। उनके प्रदर्शन को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा था।
फिल्मों और ओटीटी पर भी किया काम
‘चक दे इंडिया‘ के बाद विद्या ने ‘किडनैप’, ‘तुम मिलो तो सही’, ‘1920 द इविल रिटर्न्स’, और ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’ जैसी कई प्रमुख फिल्मों में काम किया। वह सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने टेलीविजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पहचान बनाई। वह टीवी पर ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 5’ जैसे शो में दिखाई दीं। इसके अलावा, उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘इनसाइड एज 2’, ‘मिसमैच्ड’, और ‘हू इज योर डैडी?’ जैसी सफल वेब सीरीज में भी काम किया है।
