Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जब हार मान चुकी थीं विद्या बालन, रिजेक्शन के बाद बदली किस्मत, एक कॉल ने बना दिया स्टार

Vidya Balan Struggle: लगातार रिजेक्शन से थक चुकीं विद्या बालन को जब 'परिणीता' फिल्म मिली, तो उनकी जिंदगी बदल गई। एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट के दौरान उन्हें इस चयन की खबर मिली थी।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 05, 2026 | 03:43 PM

विद्या बालन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Vidya Balan Success Story: आज बॉलीवुड में अपनी संजीदा एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस विद्या बालन का शुरुआती सफर भी नाकामियों और निराशा से भरा रहा था। एक समय ऐसा था जब लगातार मिल रहे रिजेक्शन की वजह से वह पूरी तरह टूट चुकी थीं, लेकिन तभी विद्या बालेन की जिंदगी में एक ऐसी चमत्कारी कॉल आई जिसने उनके पूरे करियर की दिशा को हमेशा के लिए बदल दिया।

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले विद्या बालन ने असफलताओं का एक बहुत लंबा दौर देखा था। एक इंटरव्यू के दौरान विद्या बालेन ने अपने पुराने दिनों को याद किया। विद्या ने बताया कि उस शुरुआती दौर में उन्होंने कई ऑडिशन दिए थे। बार-बार मिलने वाले रिजेक्शन की वजह से वह टूट गईं थी।

लाइव कॉन्सर्ट के बीच आया वो जादुई फोन

जिस दिन विद्या बालन की किस्मत पलटने वाली थी, उस दिन वह फेमस अंतरराष्ट्रीय गायक एनरिक इग्लेसियस के एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में गई हुई थीं। उन्होंने सुकून के पल बिताने के लिए अपने मोबाइल फोन को बंद कर दिया था ताकि कोई उन्हें परेशान न कर सके।

सम्बंधित ख़बरें

‘अंगूरी भाभी’ अब बनेंगी जेल की नई खिलाड़ी, शिल्पा शिंदे की वाइल्ड कार्ड एंट्री से बदल जाएगा ‘लॉक अप 2’ का गेम

Lock Upp 2 Controversy: श्रेया कालरा पर भड़कीं आकांक्षा चमोला, सुनाई खरी-खोटी

Aamir Khan Wedding: आमिर खान और गौरी ने रचाई शादी, इमोशनल दिखे मिस्टर परफेक्शनिस्ट

Kala Hiran Case: ‘काला हिरण’ प्रोड्यूसर अमित जानी को पाकिस्तानी गैंगस्टर की धमकी, अल्टीमेटम से बढ़ी चिंता

किस्मत से उनके साथ उनका एक दोस्त भी मौजूद था, जिसने पहले डायरेक्टर प्रदीप सरकार के साथ काम किया था। अचानक उस दोस्त के फोन पर डायरेक्टर प्रदीप सरकार यानी ‘दादा’ का फोन आया और उन्होंने पूछा कि विद्या कहां है।

विधु विनोद चोपड़ा के फोन कॉल ने बदल दी दुनिया

जब विद्या बालन ने प्रदीप सरकार को वापस फोन मिलाया, तो उन्हें बताया गया कि फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा उनसे बात करना चाहते हैं। पहले के कड़वे अनुभवों के कारण विद्या को पूरा यकीन था कि उन्हें इस बार भी रिजेक्ट कर दिया गया है और यही बताने के लिए फोन किया गया है।

लेकिन जैसे ही वह लाइन पर आईं, विधु विनोद चोपड़ा ने उनसे कहा कि विद्या बालन, तुम ही मेरी परिणीता हो। फिल्म मेकर ने उन पर पूरा भरोसा जताया और कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह इस किरदार के साथ पूरा न्याय करेंगी।

सिनेमाघरों पर इतिहास रच गई शरतचंद्र की वो कहानी

साल 1914 में छपे प्रसिद्ध उपन्यासकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित ‘परिणीता’ फिल्म विद्या बालन के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। यह प्रदीप सरकार के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म थी, जिसे विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था।

ये भी पढ़ें: Lock Upp 2 Controversy: श्रेया कालरा पर भड़कीं आकांक्षा चमोला, सुनाई खरी-खोटी

10 जून 2005 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई इस फिल्म में सैफ अली खान, संजय दत्त, राइमा सेन और दीया मिर्जा ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर न केवल जबरदस्त सफलता हासिल की, बल्कि सभी ने विद्या बालन की एक्टिंग को खूब सराहा था।

Vidya balan success story parineeta struggle rejections life changing phone call

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 03:43 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Vidya Balan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.