Lock Upp 2 Controversy: श्रेया कालरा पर भड़कीं आकांक्षा चमोला, सुनाई खरी-खोटी
Akanksha Chamola Shreya Kalra Fight: रियलिटी शो लॉक अप 2 में आकांक्षा चमोला का गुस्सा साथी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा पर फूटा। एक गहरे व्यक्तिगत राज के सार्वजनिक होने से आहत आकांक्षा बेहद भावुक नजर आईं।
- Written By: यति सिंह
आकांक्षा चमोला और श्रेया कालरा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Akanksha Chamola Lock Upp 2: फेमस रियलिटी शो लॉक अप 2 के भीतर कंटेस्टेंट्स के बीच का तनाव अब एक नए स्तर पर पहुंच चुका है। हाल ही में टेलीकास्ट हुए एक एपिसोड ने दर्शकों को हैरान कर दिया है, जब घर के भीतर एक बेहद निजी राज का खुलासा सरेआम हो गया। टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपनी साथी खिलाड़ी श्रेया कालरा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई।
असल में यह पूरा विवाद एक ऐसे सच को लेकर शुरू हुआ, जिसे आकांक्षा ने बेहद पर्सनल मानकर छिपा रखा था, लेकिन गेम में आगे बढ़ने के लिए उस सच का इस्तेमाल हथियार की तरह कर लिया गया। लॉक अप 2 के मंच पर आकांक्षा चमोला ने यह स्वीकार किया कि गौरव खन्ना के साथ शादी होने से पहले उनका झुकाव बायसेक्शुअलिटी की तरफ था। यह एक ऐसा सच था जिसे उन्होंने कभी भी कैमरे के सामने खुद से बयां नहीं किया था।
एक बातचीत ने बदल दिया खेल का पूरा रुख
यह आकांक्षा चमोला की ये बात तब चर्चा में आई जब उनकी साथी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने चुपके से बैकस्टेज हुई इस बातचीत को सुन लिया। श्रेया ने इस बेहद संवेदनशील बात को अपने तक रखने के बजाय घर के एक दूसरे सदस्य सूफी मोतीवाला को सामने जाकर बता दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: आमिर खान और गौरी ने रचाई शादी, इमोशनल दिखे मिस्टर परफेक्शनिस्ट
Kala Hiran Case: ‘काला हिरण’ प्रोड्यूसर अमित जानी को पाकिस्तानी गैंगस्टर की धमकी, अल्टीमेटम से बढ़ी चिंता
चेक बाउंस मामले में फिर घिरे राजपाल यादव, प्रियंका चोपड़ा के एक्स मैनेजर ने दर्ज किया केस
KSBKBT 2 Spoiler: 10 साल बाद घर लौटी तुलसी, क्या समीरा उठा देगी बरसों पुराने राज से पर्दा
जैसे ही आकांक्षा को इस बात का पता चला कि उनका यह सीक्रेट अब सीक्रेट नहीं रहा, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस खुलासे के बाद न केवल वह मानसिक रूप से टूट गईं, बल्कि गेम के नियमों के तहत उन्हें अपनी एक अहम लाइफलाइन से भी हाथ धोना पड़ा। हाल ही के एलिमिनेशन राउंड में सुरक्षित बचने के फौरन बाद आकांक्षा ने सीधे श्रेया कालरा को निशाने पर लिया।
गेम की आड़ में मर्यादा भूलने का आरोप
इमोशनल होकर रोते हुए आकांक्षा ने सभी घरवालों के सामने श्रेया को मतलबी इंसान करार दिया। आकांक्षा चमोला ने साफ कहा कि जो बात उन्होंने कभी श्रेया से सीधे तौर पर शेयर भी नहीं की थी, उसे गेम जीतने के लिए मोहरा बनाया गया।
ये भी पढ़ें: Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: आमिर खान और गौरी ने रचाई शादी, इमोशनल दिखे मिस्टर परफेक्शनिस्ट
आकांक्षा ने दूसरे कंटेस्टेंट्स को सचेत करते हुए कहा कि कोई भी इस लड़की पर कभी भरोसा न करे, क्योंकि यह गेम के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है। इस बड़े ड्रामे के बीच श्रेया कालरा ने अपनी गलती मानने या माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया।
