Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aamir Khan Wedding: आमिर खान और गौरी ने रचाई शादी, इमोशनल दिखे मिस्टर परफेक्शनिस्ट

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding News: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने 61 साल की उम्र में अपनी करीबी दोस्त गौरी स्प्रैट के साथ मुंबई स्थित घर पर बेहद सादगी से तीसरी शादी रचा ली है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 05, 2026 | 03:08 PM

आमिर खान और गौरी स्प्रैट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Ceremony: सिनेमा जगत बॉलावुड में काफी समय से कयासों का बाजार गर्म था, लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसने सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारों तक तहलका मचा दिया है। अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले इस सुपरस्टार ने बेहद गुपचुप और सादगी भरे अंदाज में तीसरी बार घर बसा लिया है। इस नई शुरुआत के बाद से ही उनके फैंस के बीच खुशी और हैरानी दोनों का माहौल बना हुआ है।

मुंबई के पाली हिल इलाके में आज एक ऐसी हलचल थी, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। भारी बारिश और रेड अलर्ट के बीच बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्टनिस्ट’ यानी आमिर खान ने अपने जीवन की एक नई शुरुआत की है। आमिर खान ने अपनी लॉन्ग-टर्म पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। यह शादी जितनी अचानक लगी, उतनी ही खूबसूरत और भावुक भी थी।

सादगी के साथ शुरू हुई दोनों का नई जर्नी

आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई यानी आज दोपहर करीब 12:45 बजे एक बेहद निजी समारोह में शादी के कागजात पर साइन किए। यह पूरी प्रक्रिया स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत संपन्न हुई। जब दोनों ने आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे का हाथ थामा, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।

सम्बंधित ख़बरें

Lock Upp 2 Controversy: श्रेया कालरा पर भड़कीं आकांक्षा चमोला, सुनाई खरी-खोटी

Kala Hiran Case: ‘काला हिरण’ प्रोड्यूसर अमित जानी को पाकिस्तानी गैंगस्टर की धमकी, अल्टीमेटम से बढ़ी चिंता

चेक बाउंस मामले में फिर घिरे राजपाल यादव, प्रियंका चोपड़ा के एक्स मैनेजर ने दर्ज किया केस

KSBKBT 2 Spoiler: 10 साल बाद घर लौटी तुलसी, क्या समीरा उठा देगी बरसों पुराने राज से पर्दा

खुद आमिर और गौरी भी इस खास मौके पर अपने आंसू रोक नहीं पाए। शादी के फौरन बाद, इस नए जोड़े ने बाहर खड़े मीडियाकर्मियों और पपाराजी को मिठाई खिलाई, जो भारी बारिश में भी इस पल को कैद करने के लिए डटे हुए थे।

जब पापा आमिर की शादी में पहुंचे उनके बच्चे

इस बेहद निजी शादी समारोह में महज 100 से 150 खास मेहमानों को ही बुलाया गया था। इस पारिवारिक जश्न में आमिर की बेटी इरा खान अपने पति नूपुर शिखरे के साथ पहुंचीं। वहीं उनके बड़े बेटे जुनैद खान भी पिता के इस खास दिन का हिस्सा बनने के लिए बेहद खुश नजर आए।

आमिर की बहन और परिवार के बाकी के सदस्य भी इस शादी में शामिल हुए। इस मौके पर गौरी स्प्रैट का बेटा भी अपनी मां के इस नए सफर की शुरुआत का गवाह बना और दोनों के साथ मजबूती से खड़ा रहा।

जब भारी बारिश और गिरे पेड़ भी नहीं रोक पाए मेहमानों को

मुंबई की मूसलाधार बारिश के बाद भी आमिर के घर मेहमानों का आना लगातार जारी रहा। शादी में उद्योगपति मुकेश अंबानी का परिवार भी शामिल हुआ। हालांकि, रास्ते में एक बड़ा पेड़ गिरने के कारण अंबानी परिवार के काफिले को कुछ देर के लिए रुकना पड़ा, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने जल्द ही रास्ता साफ कर दिया।

इन सबके अलावा फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। राजनेता राज ठाकरे, क्रिकेटर इरफान पठान, अभिनेता वीर दास और एली अवराम जैसी दिग्गज हस्तियां भी इस जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचीं।

जानिए कौन हैं आमिर खान की नई जीवनसाथी

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात लगभग 25 साल पहले बेंगलुरु में आमिर की कजिन नुजहत खान के जरिए हुई थी। हालांकि, उनका रिश्ता साल 2024 में गहरा हुआ। लगभग 1 साल तक लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने के बाद, आमिर ने मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर इस रिश्ते को सार्वजनिक किया था।

गौरी स्प्रैट पहले एक हेयरकेयर ब्रांड से जुड़ी थीं, लेकिन अब वह आमिर खान प्रोडक्शंस में काम संभालती हैं। बता दें कि आमिर खान की इससे पहले रीना दत्ता और किरण राव से शादियां हुई थीं, जिनसे तलाक के बाद भी उनके रिश्ते बेहद सामान्य हैं।

Aamir khan gauri spratt wedding third marriage celebration 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 02:02 PM

Topics:  

  • Aamir Khan
  • Bollywood News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.