अक्षय कुमार के बेटे आरव ने सालों तक विद्या बालन से बनाई दूरी, ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में किया खुलासा

Aarav Kumar Childhood Fear Story: अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि उनके बेटे आरव ‘भूल भुलैया’ देखने के बाद विद्या बालन से डरने लगे थे। अक्षय कुमार को मंजुलिका समझकर 6 साल तक दूर रहे।
Akshay Kumar Son Aarav Scared Vidya Bhool Bhulaiyaa Manjulika Fear
अक्षय कुमार, विद्या बालन और आरव कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Aarav Kumar Scared Vidya Balan: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिल्ली में हुए प्रमोशनल इवेंट में उन्होंने फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं। इसी दौरान उन्होंने अपने बेटे आरव भाटिया से जुड़ा एक मजेदार और चौंकाने वाला किस्सा भी सुनाया, जिसने सभी को हंसा दिया।

अक्षय कुमार ने बताया कि जब उनके बेटे आरव भाटिया ने पहली बार फिल्म भूल भुलैया देखी, तो वह काफी डर गया था। खासकर फिल्म में विद्या बालन के ‘मंजुलिका’ किरदार ने उस पर गहरा असर छोड़ा। उन्होंने हंसते हुए कहा कि आरव करीब 6 साल तक विद्या बालन से डरता रहा। अक्षय कुमार ने आगे बताया कि जब भी विद्या बालन उनके घर आती थीं, तो आरव भाटिया उनसे मिलने से बचता था। यहां तक कि वह उनकी आंखों में देखने से भी कतराता था, क्योंकि उसे लगता था कि सामने ‘मंजुलिका’ ही खड़ी है।

बेटे को समझाना पड़ा सच

अक्षय कुमार ने बताया कि उन्हें अपने बेटे को बार-बार समझाना पड़ा कि वह सिर्फ एक किरदार था और विद्या बालन असल जिंदगी में बहुत अच्छी इंसान हैं। लेकिन बचपन में बैठा डर इतनी आसानी से नहीं गया और आरव को इस डर से बाहर आने में काफी समय लगा। इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म ‘भूत बंगला’ के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म हॉरर-फैंटेसी पर आधारित है, जिसमें असली भूत की कहानी दिखाई जाएगी। वहीं भूल भुलैया को उन्होंने एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर बताया, जिसमें अंत में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा ट्विस्ट सामने आता है।

ट्रेंडसेटर बनी भूल भुलैया

अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर ‘भूत बंगला’ के जरिए साथ आई है। ‘भूल भुलैया’ को उन्होंने हॉरर-कॉमेडी जॉनर का ट्रेंडसेटर बताया। ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जबकि 16 अप्रैल को इसका पेड प्रिव्यू रखा गया है। फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जो डर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण पेश करने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com