-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Vicky Kaushal Film Chhaava Box Office Collection Twenty First Day And Third Thursday
Chhaava BO Collection Day 21: अब थिएटर में नहीं चल रहा ‘छावा’ का जादू, हर दिन कमाई में हो रही गिरावट, जानें 21वें दिन का कलेक्शन
- Written By: स्नेहा मौर्या
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म छावा रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही थी। लेकिन अब करोड़ों में कलेक्शन करने वाली फिल्म का आकड़ा हर दिन घट रहा है। ऐसे में चलिए जानते 21वें दिन का कलेक्शन...

छावा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ रिलीज के बाद से लगातार धमाल मचा रही है। लेकिन अब फिल्म जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है उसकी कमाई में गिरवाट देखने को मिल रही है। हालांकि, फिल्म ने अपने बजट से कई गुना कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है और साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। ऐसे में चलिए जानते 21वें दिन का कलेक्शन…
दरअसल, ‘छावा’ को सिनेमाघरों में दहाड़ते हुए तीन हफ्ते पूरे होने वाले हैं। इस बीच इस हिस्टोरिकल ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है। वीर संभाजी महाराज के जीवन की कहानी दर्शकों के दिलों को छू गई और इसी के साथ इस फिल्म का क्रेज तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोला है। लेकिन अब ‘छावा’ सिंगल डिजीट में कमाई कर रही है बावजूद इसके ये तमाम फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है और अपने कलेक्शन में भी हर दिन करोड़ों का इजाफा कर रही है। फिलहाल फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए जोरों से लगी हुई है।
अगर छावा की कमाई की बात करें, तो फिल्म ने 31 करोड़ से खाता खोलने वाली ‘छावा’ ने पहले हफ्ते में 219.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 180.25 करोड़ रुपये रही है। वहीं 15वें दिन फिल्म ने 13 करोड़ और 16वें दिन 22 करोड़ कमाए।17वें दिन ‘छावा’ का कलेक्शन 24.25 करोड़ और 18वें दिन 7.75 करोड़ रुपये रहा। 19वें दिन फिल्म ने 5.4 करोड़ कमाए और 20वें दिन का कलेक्शन 6.15 करोड़ रुपये रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
अब फिल्म की रिलीज के 21वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘छावा’ ने रिलीज के 21वें दिन 5.35 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ‘छावा’ का 21 दिनों का कुल कलेक्शन अब 483.40 करोड़ रुपये हो गया है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
‘छावा’ की कमाई में गिरावट के बावजूद 21वें दिन इस फिल्म ने पद्मावत और पठान के 21वें दिन के कलेक्शन को मात दे दी है। पद्मावत की 21वें दिन की कमाई 4.5 करोड़ रुपये थी। जवान ने 21वें दिन 4.45 करोड़ रुपये कमाए थे। आको बता दें, ‘छावा’ ने रिलीज के दो हफ्ते में खूब कमाई की। लेकिन तीसरे हफ्ते में इसके कलेक्शन का ग्राफ हर दिन नीचे आ रहा है ऐसे में फिल्म को 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने में काफी मुश्किल हो रही है।
Vicky kaushal film chhaava box office collection twenty first day and third thursday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













