‘सैम बहादुर’ की रिलीज से पहले गोल्डन टेंपल पहुंचे विक्की कौशल, फिल्म की सक्सेस के लिए टेका मत्था
- Written By: संदीप पांडे
विक्की कौशल की फोटो (Photo - Instagram)
अमृतसर/मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। जिसका ट्रेलर और सॉन्ग ‘बढ़ते चलो’, ‘बंदा’ फैंस को खूब पसंद आया है। फैंस फिल्म को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। वहीं फिल्म के रिलीज से पहले विक्की कौशल ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया है। जिसकी तस्वीरों को विक्की ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया है।
एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उनकी इस फिल्म का मुकाबला रणबीर कपूर की स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ से होगा। जो 1 दिसंबर को ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं फिल्म के रिलीज से पहले विक्की कौशल गुरुवार को फिल्म की लीड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा और डायरेक्टर मेघना गुलजार के साथ अमृतसर पहुंचे थे।
एक्टर ने लिखा नोट
एक्टर ने टीम के साथ गोल्डन टेंपल में मत्था टेककर ‘सैम बहादुर’ के आशीर्वाद लिया। जिसकी तस्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। तस्वीरों में विक्की व्हाइट कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “शुक्र, सब्र, सुकून।”
सम्बंधित ख़बरें
इंजीनियरिंग छोड़ अभिनय की दुनिया में रखा कदम, मसान ने दिलाई पहचान, जानें Vicky Kaushal की पूरी कहानी
पंजाब में डबल धमाके से मची दहशत, दहला आर्मी कैंट और BSF हेडक्वार्टर, कौन रच रहा पंजाब को दहलाने की साजिश?
Vicky Kaushal Film Mahavatar: विक्की कौशल करेंगे जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, महावतार के लिए देंगे 18 महीने
Mahavatar Parshuram का दमदार टीजर रिलीज, भगवान विष्णु के छठे अवतार की कहानी बड़े पर्दे देगी दस्तक
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फिल्म ‘सैम बहादुर’ का ट्रेलर 7 नवंबर को रिलीज हुआ था। जिसे प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिला। फिल्म में विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ का रोल प्ले करते नजर आएंगे जबकि फिल्म में सना शेख इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। ‘सैम बहादुर’ 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
