Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

3 Idiots के सीक्वल में होगी Vicky Kaushal की एंट्री? राजकुमार हिरानी ने तोड़ी चुप्पी

3 Idiots Sequel Update: निर्देशक राजकुमार हिरानी ने फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल में एक्टर विक्की कौशल की एंट्री की खबरों को पूरी तरह से अफवाह बताते हुए फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर बड़ा अपडेट दिया है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 20, 2026 | 05:57 PM

विक्की कौशल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rajkumar Hirani 3 Idiots : हिंदी सिनेमा की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया एक नई चर्चा ने जोर पकड़ा हुआ था। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं कि फिल्म के आने वाले सीक्वल में विक्की कौशल की एंट्री होने जा रही है। इस खबर ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था।

लेकिन अब इस पूरे मामले पर खुद फेमस फिल्म डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने सामने आकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इन खबरों के पीछे के सच को उजागर करते हुए सभी तरह की अटकलों को सिरे से नकार दिया है, जिससे फैंस को हकीकत का अंदाजा हो गया है।

चौथे इडियट की थ्योरी पर डायरेक्टर का बड़ा बयान

राजकुमार हिरानी ने इस अपवाह पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही विक्की कौशल के फिल्म का हिस्सा होने की खबरें पूरी तरह से निराधार हैं। निर्देशक राजकुमार हिरानी ने हंसते हुए मीडिया की उन खबरों को खारिज किया जिनमें दावा किया जा रहा था कि कहानी में कोई चौथा इडियट आने वाला है।

सम्बंधित ख़बरें

ट्विंकल खन्ना ने सुनाया मेला का मजेदार किस्सा, बोलीं- अक्षय कुमार के ख्यालों में खोई थीं, आमिर खान भड़क गए थे

Aamir Khan Wedding: न ग्रैंड रिसेप्शन, न शोर-शराबा, जानिए कैसी होगी Gauri Spratt संग तीसरी शादी

जब ट्रेन की चपेट में आते-आते बचे थे आमिर खान, ‘गुलाम’ का खतरनाक स्टंट आज भी है यादगार

लगान के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, बताया क्यों उनके परिवार के दिल के करीब है यह फिल्म

डायरेक्टर ने बताया कि इस तरह की बातें केवल अफवाहें हैं और इनमें जरा सी भी सच्चाई नहीं है। इस बयान के बाद उन प्रशंसकों को थोड़ा झटका जरूर लगा है जो विक्की कौशल को इस कल्ट फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनते हुए देखने का सपना देख रहे थे।

स्क्रिप्टिंग टेबल पर शुरू हुआ रैंचो की जर्नी

हाल ही में फिल्म 3 इडियट्स के शौकीनों के दिल की धड़कनें तेज करते हुए निर्देशक राजकुमार हिरानी ने ऑफिशियली तौर पर यह साफ कर दिया है कि वह इस कल्ट मास्टरपीस के दूसरे पार्ट की तैयारी में जुट गए हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस राज से पर्दा उठाया है।

राजकुमार हिरानी ने कहा कि वह अपने पसंदीदा और बेहद काबिल लेखक अभिजात जोशी के साथ मिलकर फिल्म के अगले हिस्से की स्टोरी पर काम कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस बेहद खास कहानी को पूरी तरह से तराशने और कागजों पर उतारने में अभी थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन काम की शुरुआत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर की गई गलती पड़ सकती है भारी, Preity Zinta केस से समझिए पूरा मामला

जिंदगी के क्राइसिस के भंवर में फंसेंगे इडियट्स

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के अनुसार फिल्म ‘3 इडियट्स’ का अगला पार्ट इन किरदारों की जिंदगी के उस दौर को छुएगा जिसे आम बोलचाल में मिड-लाइफ क्राइसिस कहा जाता है। जब इंसान शादीशुदा जिंदगी और बच्चों की जिम्मेदारियों के बीच अपनी पहचान को नए सिरे से टटोलता है, तब क्या परिस्थितियां बनती हैं, फिल्म इसी ताने-बाने को पर्दे पर उतारेगी।

फिल्म ‘3 इडियट्स’ सीक्वल को लेकर खुद अभिनेता आमिर खान भी अपनी उत्सुकता जाहिर कर चुके हैं और उन्होंने भी इस बात पर मुहर लगाई है कि वह एक बार फिर इस सफर का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

3 idiots sequel vicky kaushal entry rumours rajkumar hirani breaks silence

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 05:57 PM

Topics:  

  • Aamir Khan
  • Bollywood Gossips
  • Rajkumar Hirani
  • Vicky Kaushal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.