इंजीनियरिंग छोड़ अभिनय की दुनिया में रखा कदम, मसान ने दिलाई पहचान, जानें Vicky Kaushal की पूरी कहानी
Vicky Kaushal Birthday: इंजीनियरिंग छोड़ अभिनय की दुनिया में आए विक्की कौशल ने मसान, उरी, सरदार उधम और छावा जैसी फिल्मों से खुद को बॉलीवुड के सबसे दमदार अभिनेताओं में शामिल कर लिया।
- Written By: सोनाली झा
विक्की कौशल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Vicky Kaushal Birthday Special Story: विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 को एक साधारण पंजाबी परिवार में हुआ था। विक्की कौशल आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इंजीनियरिंग छोड़कर अभिनय की राह चुनने वाले इस साधारण पंजाबी लड़के ने ‘मसान’, ‘उरी’, ‘सरदार उधम’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों से न केवल अपने अभिनय का लोहा मनवाया, बल्कि मेहनत और सच्चाई की मिसाल भी पेश की।
विक्की कौशल के पिता, शाम कौशल, बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्शन डायरेक्टर हैं। घर में सिनेमा का माहौल था, लेकिन विक्की को शुरुआत में अभिनय का शौक नहीं था। उन्होंने रामनारायण रुइया कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। कॉलेज के दिनों में, वह थिएटर से जुड़े और धीरे-धीरे अभिनय की दुनिया में कदम रखा। 2015 में, फिल्म ‘मसान’ से, उन्होंने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया।
मसान ने बनाया सुपरस्टार
‘मसान’ में विक्की की दीपक वाली भूमिका को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला और एक झटके में विक्की कौशल इंडस्ट्री का नया चेहरा बन गए। उसके बाद विक्की ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2019 में ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। फिल्म में मेजर विपिन रावत की भूमिका ने पूरे देश को रोमांचित कर दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और विक्की को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
विक्की कौशल की फिल्में
इसके बाद मणिकर्णिका, सरदार उधम, सम्राट अशोक, सैम बहादुर और हाल ही में छावा जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग किरदारों में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया। ‘छावा’ के बाद उनकी लोकप्रियता चरम पर है। वह युवा पीढ़ी के सबसे विश्वसनीय और सम्मानित अभिनेताओं में शामिल हैं। विक्की की खासियत यह है कि वे व्यावसायिक और समानांतर सिनेमा के बीच संतुलन बिठाने में माहिर हैं।
विक्की कौशल की निजी जीवन
विक्की कौशल ने खुद को कभी ग्लैमर की चकाचौंध में नहीं खोया। उनकी फिल्में सामाजिक मुद्दों, इतिहास और राष्ट्रवाद को मजबूती से उठाती हैं। अगर उनके निजी जीवन की बात करें तो 2021 में बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन कैटरीना कैफ से शादी ने उनकी जिंदगी में नई खुशियां भरीं। दोनों की जोड़ी आज भी फिल्मी गलियारों में सबसे पॉपुलर कपल्स में गिनी जाती है। विक्की अपने परिवार से बेहद लगाव रखते हैं। छोटे भाई सनी कौशल को भी उन्होंने हमेशा सपोर्ट किया।
