Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जी सिनेमा में होगा वेदा का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, फिल्म दमदार एक्शन के साथ अन्याय के खिलाफ जंग दास्तान बताती है

जी सिनेमा पर 21 दिसंबर को रात 8 बजे वेदा फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होगा, जिसमें जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक्शन, रोमांस और सामाजिक मुद्दों का मिश्रण है।

  • Written By: अदिति भंडारी
Updated On: Dec 19, 2024 | 12:36 AM

जी सिनेमा में होगा वेदा का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: इस हफ्ते जी सिनेमा आप सभी के लिए एक नई फिल्म लेकर आ रहा है। यह फिल्म है जॉन अब्राहम स्टारर वेदा। यह फिल्म इंसाफ और उम्मीद की एक शानदार मिसाल है। इस फिल्म में जॉन का साथ शरवरी वाघ ने दिया है। यह फिल्म 21 दिसंबर को रात 8 बजे जी सिनेमा में प्रसारित होगी। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह कहानी दमदार एक्शन, गहरे इमोशन और सोचने पर मजबूर करने वाले लम्हों से लबरेज़ है।

इस फिल्म के डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने इसमें समाज के अहम मुद्दों को उठाया है। इसमें भेदभाव और समानता के लिए संघर्ष का मु्द्दा भी सामने आया है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने एक ऐसे फौजी का किरदार निभाया है, जो अपने सिद्धांतों के लिए लड़ते हैं और हर सीन में अपना जज़्बा दिखाते हैं। शरवरी वाघ ने एक छोटे शहर की लड़की का किरदार निभाया है, जो मुश्किल हालात में भी हिम्मत नहीं हारती है। उनका किरदार न सिर्फ युवाओं को प्रेरित करता है, बल्कि समानता के लिए लड़ाई का प्रतीक भी बनता है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

जॉन अब्राहम का क्लीन शेव लुक देख चौंके फैंस, पहचानना हुआ मुश्किल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

संजय दत्त जैसे लुक की तलाश में मिले जॉन अब्राहम, हीरो ही नहीं विलेन बनकर भी मचाया तहलका

Tehran Review: तेहरान के साथ जॉन अब्राहम की ओटीटी पर दमदार वापसी, भरपूर एक्शन और देशभक्ति का संगम

जॉन अब्राहम की ‘तेहरान’ ZEE5 पर होगी रिलीज, जानें फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट

इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी ने एक बेरहम सरपंच का किरदार निभाया है। यह किरदार कहानी में गहराई और सस्पेंस जोड़ता है। इसके अलावा यह फिल्म दमदार एक्शन सीन और शानदार विजुअल्स के मैसेज को बड़े प्रभावशाली ढंग से पेश करती हैं।

फिल्म के बारे में बात करते हुए निखिल आडवाणी ने कहा कि “जॉन और मैं हमेशा ऐसी कहानियां बनाना चाहते हैं जो दर्शकों को छू सकें। ‘वेदा’ के जरिए हम कुछ ऐसा दिखाना चाहते थे, जो भावुक और असरदार हो। उम्मीद है कि ज़ी सिनेमा पर इसके प्रीमियर के साथ इसे ज्यादा से ज्यादा लोग देखेंगे और समझेंगे कि ये कहानी कितनी अहम है।”

इस फिल्म में जॉन ‘वेदा’ का किरदार निभा रहे है। यह एक छोटे शहर की लड़की की कहानी है, जिसके बड़े सपने और अरमान हैं। उसे और उसके परिवार को जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ता है, लेकिन वो पीछे हटने को तैयार नहीं। अपनी हिम्मत और हक के लिए लड़ते हुए, उसकी मुलाकात एक सैनिक से होती है, जो उसकी लड़ाई में उसकी ताकत बनता है।

तो तैयार हो जाइए! ज़ी सिनेमा पर ‘वेदा’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, शनिवार, 21 दिसंबर रात 8 बजे, देखने कि लिए!

Veda will have its world television premiere on zee cinema film tells story of fight against injustice with strong action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2024 | 12:36 AM

Topics:  

  • John Abraham

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.