Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘नगरवाला’ में पहली बार साथ आएंगे जॉन अब्राहम और केके मेनन, 1971 के सबसे बड़े रहस्य से उठेगा पर्दा

John Abraham Upcoming Film: जॉन अब्राहम और केके मेनन पहली बार फिल्म 'नगरवाला' में साथ नजर आएंगे। 1971 के चर्चित नगरवाला घोटाले पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग 9 अक्टूबर से दिल्ली में शुरू होगी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 28, 2026 | 06:34 PM

जॉन अब्राहम और केके मेनन (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

John Abraham Nagarwala Shooting: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी पिछली फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ की सफलता के बाद एक और दमदार प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों के सामने आने की तैयारी कर रहे हैं। इन दिनों जहां वह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फोर्स 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं अब उनकी नई फिल्म ‘नगरवाला’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

‘नगरवाला’ में पहली बार जॉन अब्राहम और केके मेनन की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। दोनों कलाकार 1971 के चर्चित और रहस्यमयी नगरवाला घोटाले पर आधारित इस फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक शिवम नायर के निर्देशन में बनने वाली ‘नगरवाला’ की शूटिंग 9 अक्टूबर से दिल्ली में शुरू होगी। फिल्म की कहानी पूरी तरह दिल्ली पर आधारित है, इसलिए मेकर्स ने इसे वास्तविक लोकेशंस पर शूट करने का फैसला किया है।

द डिप्लोमैट का कारोबार

‘नगरवाला’ का निर्माण तनुज गर्ग, अतुल कस्बेकर और जॉन अब्राहम मिलकर कर रहे हैं। खास बात यह है कि शिवम नायर और जॉन अब्राहम इससे पहले ‘द डिप्लोमैट’ जैसी सफल फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। वास्तविक घटना पर आधारित उस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और उसने दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।

सम्बंधित ख़बरें

‘शाहिद कपूर की वजह से बनी थी जब वी मेट’, इम्तियाज अली ने किया बड़ा खुलासा, बॉबी देओल के साथ बनने वाली थी फिल्म

‘तब्बू से मुझे बहुत जलन होती थी’, नेशनल अवॉर्ड न मिलने का दर्द छलका, सोनाली कुलकर्णी ने सुनाया पुराना किस्सा

‘गोविंदा के कई अफेयर थे’, सुनीता आहूजा के खुलासों ने मचाई हलचल, बोलीं- प्यार में सब कुछ सहना पड़ता है

Rani Friendship Story: दोस्ती से दूरियों तक…ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी के रिश्ते की अनसुनी कहानी

1971 के सबसे चर्चित रहस्य पर आधारित होगी कहानी

‘नगरवाला’ की कहानी 1971 में सामने आए उस चर्चित नगरवाला घोटाले पर आधारित होगी, जिसे भारत के सबसे रहस्यमयी मामलों में से एक माना जाता है। इस केस ने उस समय देशभर में सनसनी मचा दी थी और आज भी इससे जुड़े कई सवाल अनसुलझे माने जाते हैं। फिल्म में इसी रहस्य को सिनेमाई अंदाज में पर्दे पर पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- ‘शाहिद कपूर की वजह से बनी थी जब वी मेट’, इम्तियाज अली ने किया बड़ा खुलासा, बॉबी देओल के साथ बनने वाली थी फिल्म

फोर्स 3 में भी नजर आएंगे जॉन अब्राहम

‘नगरवाला’ के अलावा जॉन अब्राहम अपनी एक्शन फ्रेंचाइजी ‘फोर्स 3’ को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर एसीपी यशवर्धन सिंह के किरदार में दिखाई देंगे। भाव धूलिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और तान्या मानिकतला भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘फोर्स 3’ 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। अब जॉन अब्राहम की ‘नगरवाला’ से दर्शकों को एक और दमदार, रहस्य और रोमांच से भरपूर फिल्म की उम्मीद है।

K k menon john abraham upcoming film nagarwala scam force 3

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 06:34 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • John Abraham

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.