Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मैं हीरो हूं…लेकिन उस दिन हो गया फेल, ड्राइवर की मौत ने बदल दी वरुण धवन की जिंदगी

वरुण धवन के ड्राइवर की मौत ने उन्हें झकझोर दिया था। उस हादसे ने वरुण धवन की जिंदगी बदल के रख दी। वरुण धवन ने बताया कि उन्हें लगता था कि मैं हीरो हूं, मैं सब कुछ कर सकता हूं, लेकिन उस दिन मैं फेल हो गया...

  • By अनिल सिंह
Updated On: Dec 23, 2024 | 02:45 PM

ड्राइवर की मौत ने बदल दी वरुण धवन की जिंदगी

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: वरुण धवन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन वरुण धवन ने खुद से जुड़ा एक हैरान करने वाला किस्सा सुनाया है और बताया है कि उनके ड्राइवर मनोज की मौत ने उन्हें हिला कर रख दिया था। उससे पहले तक उन्हें ऐसा लगता था कि वह हीरो हैं और वह सब कुछ कर सकते हैं। लेकिन उस दिन हुए इंसिडेंट ने उन्हें बिल्कुल बदल कर रख दिया और वह उसके बाद से भगवद गीता और रामायण पढ़ने लगे। वरुण धवन इंटरव्यू के दौरान इतने ज्यादा इमोशनल हुए कि उनकी आंखों में आंसू छलक गया।

वरुण धवन ने रणवीर अल्लाहाबादिया के पॉडकास्ट में कहा मैं सोचता था, कि मैं हीरो हूं, मैं सब कुछ कर सकता हूं, लेकिन मैं उसे दिन फेल हो गया। क्योंकि मैं मनोज के करीब था मनोज मेरा ड्राइवर था। उस समय हम कुछ काम कर रहे थे। अचानक मनोज की मौत हो गई। मैंने उन्हें सीपीआर दिया। हम उन्हें लीलावती हॉस्पिटल भी लेकर गए। हमें लगा मनोज बच जाएगा। लेकिन उसने मेरी बाहों में दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- Sanchet Parampara के घर गुंजी किलकारी, पहले बच्चे का कपल ने किया स्वागत

वरुण धवन ने आगे बताया कि उस हादसे से उभरने के लिए मुझे काफी वक्त लगा। अगर आप देखेंगे तो मैं काम करना भी बंद कर दिया था। मेरी 2 साल तक कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। बेबी जॉन 2 साल बाद सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। तो इस घटना ने मुझे किस कदर परेशान किया था इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं। इस घटना के बाद मैंने भगवद गीता और रामायण पढ़ना शुरू किया है। मुझे इस बात का एहसास हुआ कि आपको एक इंसान के तौर पर आगे बढ़ना होगा। यह घटनाएं आपको अंदर से हिला देती हैं। लेकिन आप बैठ नहीं सकते। वरुण धवन की बेबी जॉन 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ कीर्ति सुरेश और जैकी श्रॉफ नजर आने वाले हैं।

Varun dhawan revealed that his driver manoj death changed his life as he starts reading gita

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 23, 2024 | 02:45 PM

Topics:  

  • varun dhawan

सम्बंधित ख़बरें

1

Ikkis के लिए अगस्त्य नंदा नहीं थे पहली पसंद, वरुण धवन को किया गया रिप्लेस, डायरेक्टर ने खोला राज

2

‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत दोसांझ की मेहनत को सलाम, वरुण धवन बोले- फिल्म के लिए बहाया खून-पसीना

3

Border 2 Teaser: बॉर्डर 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज, पाकिस्तान को सबक सिखाने लौटे सनी देओल

4

Border 2 Fees: सनी देओल की फीस ने उड़ाए होश, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की कमाई भी पड़ी कम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.