‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत दोसांझ की मेहनत को सलाम, वरुण धवन बोले- फिल्म के लिए बहाया खून-पसीना
Varun Dhawan Diljit Dosanjh Chemistry: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। टीजर लॉन्च के दौरान वरुण धवन ने कहा कि दिलजीत दोसांझ ने फिल्म के लिए खून-पसीना बहाया है।
- Written By: सोनाली झा
'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ की मेहनत को सलाम
Varun Dhawan Praised Diljit Dosanjh: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है और फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इस बीच वरुण धवन ने अपने को-स्टार, पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की जमकर तारीफ की और बताया कि वह फिल्म के लिए खून-पसीना बहा चुके हैं।
वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की जोड़ी इस बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया, जिसमें देशभक्ति, साहस और बलिदान की झलक देखने को मिली। टीजर में चारों मुख्य एक्टर देश की रक्षा के लिए डटकर लड़ते हुए दिखाई दिए।
वरुण धवन ने की दिलजीत दोसांझ की तारीफ
‘बॉर्डर 2’ के टीजर लॉन्च इवेंट में वरुण धवन मौजूद थे, लेकिन दिलजीत दोसांझ किसी कारणवश शामिल नहीं हो सके। इस मौके पर वरुण ने कहा कि दिलजीत ने हमारी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के लिए बहुत मेहनत की है और अपना खून-पसीना बहाया है। वह फिल्म में परम वीर चक्र विजेता का किरदार निभा रहे हैं। मैं उन्हें शानदार एक्टर मानता हूं और उनका धन्यवाद करता हूं।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
बॉर्डर 2 की कहानी
फिल्म ‘बॉर्डर 2’, 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की सीक्वल है और इसे 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित किया गया है। फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं, जबकि वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। विजय दिवस पर रिलीज हुए टीजर में वरुण धवन भारतीय थलसेना (आर्मी), दिलजीत दोसांझ नौसेना (नेवी) और अहान शेट्टी वायुसेना (एयर फोर्स) के अधिकारी के रूप में नजर आए।
सनी देओल के दमदार डायलॉग्स
टीजर में सनी देओल के दमदार डायलॉग्स दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। एक सीन में वह पड़ोसी देश को चुनौती देते हुए कहते हैं कि तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से जमीन से, समंदर से, सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे जो आंखों में आंखें डालकर सीना ठोक कर कहेगा, हिम्मत है तो आ… ये खड़ा है हिन्दुस्तान। फिल्म का टीजर और कलाकारों की मेहनत दर्शकों की उम्मीदों को और बढ़ा रही है।
