Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बॉलीवुड स्टार होने का नहीं मिला फायदा, अमिताभ बच्चन के पड़ोस में घर खरीदने से पहले देना पड़ा इंटरव्यू

Varun Dhawan Juhu Society: वरुण धवन और नताशा दलाल ने जुहू की पॉश सोसाइटी में घर लेने से पहले इंटरव्यू दिया था। बॉलीवुड स्टार होने के बावजूद वरुण को भी सोसाइटी की मंजूरी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 08, 2026 | 03:42 PM

वरुण धवन, नताशा दलाल और अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Varun Dhawan New Home: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल इन दिनों अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। जुहू जैसे पॉश इलाके में घर खरीदना भले ही किसी सपने से कम न हो, लेकिन वरुण और नताशा के लिए यहां घर लेना इतना आसान नहीं था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई सोसाइटी में फ्लैट मिलने से पहले दोनों को बाकायदा इंटरव्यू के दौर से गुजरना पड़ा था। सोसाइटी की मंजूरी मिलने के बाद ही उन्हें घर दिया गया। बता दें कि अमिताभ बच्चन भी जुहू इलाके के प्रसिद्ध बंगला ‘जलसा’ में रहते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन ने जुहू की एक नई बिल्डिंग में घर बुक किया था। हालांकि, घर में शिफ्ट होने से पहले उन्हें और उनकी पत्नी नताशा दलाल को सोसाइटी के एक प्रतिनिधि के साथ बातचीत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि सोसाइटी ने नए सदस्यों से बातचीत करने की जिम्मेदारी एक व्यक्ति को दी थी। वरुण बॉलीवुड के जाने-माने स्टार हैं, इसके बावजूद उनके लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया में कोई खास छूट नहीं दी गई।

इंटरव्यू में पसंद आई वरुण-नताशा की जोड़ी

सोसाइटी से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया गया कि वरुण धवन और नताशा ने इंटरव्यू काफी अच्छी तरह दिया। सोसाइटी के सदस्य को दोनों की जोड़ी पसंद आई। वरुण जहां बॉलीवुड अभिनेता हैं, वहीं नताशा एक बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया कि सोसाइटी के हिसाब से दोनों में एक परफेक्ट कपल की सभी खूबियां नजर आईं। बताया जा रहा है कि वरुण और नताशा अब जुहू की ‘ट्वेंटी ऑन 10th रोड’ नाम की बिल्डिंग में शिफ्ट हो चुके हैं।

सम्बंधित ख़बरें

दूसरे शुक्रवार को भी छाया रहा स्पाइडरमैन का खुमार, 350 करोड़ की कमाई के करीब पहुंची फिल्म

Kaisi Yeh Yaariyaan की मुक्ति ने रचायी शादी, KKR के रमनदीप सिंह संग लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें

मुझे उल्लू बनाया गया… एक्शन सीन को लेकर खोला राज, धमाल 4 के मेकर्स पर संजीदा शेख का तंज

कौन हैं चार्ली चौहान? ‘रोडीज’ से ‘कैसी ये यारियां’ तक ऐसा रहा सफर, अब बनीं रामनदीप की दुल्हन

ये भी पढ़ें- किसिंग सीन जबरदस्ती… पवन सिंह पर काजल राघवानी का गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर मिला सपोर्ट

वरुण का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण हाल ही में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े थीं। इसका निर्देशन उनके पिता डेविड धवन ने किया था। इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण ने यशराज फिल्म्स की पहली थिएट्रिकल हॉरर फिल्म साइन की है। अभय पन्नू के निर्देशन में बनने वाली इस अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होने की उम्मीद है और इसे 2027 में रिलीज किया जा सकता है।

Varun dhawan new home natasha dalal juhu society amitabh bachchan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2026 | 03:42 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Varun Dhawan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.