Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वरुण धवन की बेबी जॉन मूवी बिगड़ेगी पुष्पा 2 का खेल, फिल्म के कलेक्शन में शुरू हुई गिरावट

वरुण धवन की बेबी जॉन मूवी अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का खेल बिगाड़ सकती है। दरअसल बेबी जॉन रिलीज होने से पहले ही पुष्पा 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई है। बेबी जॉन के रिलीज के बाद खेल बिगड़ सकता है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Dec 20, 2024 | 02:00 PM

वरुण धवन की बेबी जॉन मूवी बिगड़ेगी पुष्पा 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का खेल

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की और यह फिल्म 1000 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म बन गई है। लेकिन 25 दिसंबर को वरुण धवन की बेबी जॉन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके बाद पुष्पा 2 की ताबड़तोड़ कमाई पर ब्रेक लग सकता है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है। पुष्पा 2 की कमाई में अभी से ही गिरावट दर्ज की जा रही है। वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज है। ऐसे में इस बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिलने की बात की जा रही है।

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते का सफर पूरा कर लिया है। 15 दिन में ही फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की है। 16 वें दिन शुक्रवार को यह देश में 1000 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म बन गई। जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई डेढ़ हजार करोड़ के आसपास पहुंचने वाली है। लेकिन अब इसके प्रतिदिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। इसलिए यह कहा जा रहा है कि बेबी जॉन फिल्म के रिलीज होने के बाद पुष्पा 2 का खेल बिगाड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर राम गोपाल वर्मा ने उठाए सवाल, दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी का भी किया जिक्र

बेबी जॉन फिल्म की अगर बात करें तो इस फिल्म में वरुण धवन, कीर्ति सुरेश अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा जैकी श्रॉफ और वामिका गब्बी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म का ट्रेलर देख कर दर्शकों ने इसे पैसा वसूल फ़िल्म बताया है। वरुण धवन की यह फिल्म साउथ स्टार विजय की फिल्म थेरी का हिंदी वर्जन है।

वरुण धवन ने फिल्म रिलीज होने से पहले यह कहा है फिल्म की मूल कहानी से कोई छेड़छाड़ नहीं किया गया है। लेकिन इस फिल्म में काफी कुछ नया और दिलचस्प दर्शकों को देखने मिलेगा और यही कारण है कि इसे अलग अंदाज में देखने के लिए दर्शकों ने भी अपने सीट की पेटी बांध ली है और वह बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है। एडवांस बुकिंग के बाद यह अंदाजा लग जाएगा कि इस फिल्म को कैसी ओपनिंग मिलने वाली है।

Varun dhawan movie baby john drops the box office collection of pushpa 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 20, 2024 | 02:00 PM

Topics:  

  • Pushpa 2
  • varun dhawan

सम्बंधित ख़बरें

1

1 साल पूरे होने पर अल्लू अर्जुन ने याद किया ‘पुष्पा 2’ का सफर, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

2

अब जापान में चलेगा अल्लू अर्जुन-रश्मिका स्टारर ‘पुष्पा 2’ का जादू, इस दिन होगी रिलीज

3

28 साल बाद लौट आई ‘बॉर्डर’ की गूंज, वरुण धवन बने मेजर होशियार सिंह, फर्स्ट लुक ने मचाया धमाल

4

मनोज बाजपेयी से रवीना टंडन तक, भारतीय महिला टीम की जीत पर बॉलीवुड हुआ फिदा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.