Lara Dhawan DDH: ‘चलने में हो रही थी दिक्कत’, वरुण धवन ने बताई बेटी लारा की बीमारी की कहानी
Varun Dhawan Daughter Health: वरुण धवन ने खुलासा किया कि उनकी बेटी लारा को डेढ़ साल की उम्र में DDH बीमारी हुई थी, जिससे चलने में दिक्कत होती है। उसे 2.5 महीने तक कास्ट में रहना पड़ा। अब वह ठीक है।
- Written By: सोनाली झा
वरुण धवन ने बताई बेटी लारा की बीमारी की कहानी (फोटो- सोशल मीडिया)
Natasha Dalal Varun Dhawan Daughter Lara Health Update: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म बॉर्डर 2 की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक भावुक खुलासा किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। एक्टर ने बताया कि उनकी बेटी लारा को बेहद कम उम्र में एक गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ा था।
एक इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन ने बताया कि जब उनकी बेटी लारा महज डेढ़ साल की थी, तब उसे Developmental Dysplasia of the Hip (DDH) नाम की बीमारी डायग्नोज हुई थी। यह एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें हिप जॉइंट सही जगह पर नहीं रहता, जिससे चलने-फिरने में दिक्कत हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी के कारण बच्चों की चाल प्रभावित हो जाती है और एक पैर छोटा या बड़ा नजर आ सकता है, जिससे चलने का तरीका टेढ़ा हो जाता है।
2.5 महीने तक कास्ट में रही बेटी
वरुण ने उस मुश्किल समय को याद करते हुए बताया कि उनकी बेटी को सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन एक खास प्रक्रिया के बाद उसे स्पाइका कास्ट में रहना पड़ा। उन्होंने कहा कि लारा को करीब ढाई महीने तक कास्ट में रहना पड़ा, जो उनके लिए एक बेहद चुनौतीपूर्ण समय था। उन्होंने यह भी बताया कि उस दौरान बच्ची को एनेस्थीसिया देना पड़ा और कास्ट में होश में आना बेहद कठिन अनुभव था।
सम्बंधित ख़बरें
Toxic Teaser Out: एक्शन, स्वैग और सस्पेंस से भरपूर है यश की नई फिल्म की झलक
Bisexual हैं TV स्टार गौरव खन्ना की पत्नी? आकांक्षा चमोला की निजी जिंदगी पर खुलासे से मचा हड़कंप
Cocktail 2 BO Collection: धीमी शुरुआत, बड़ा अंजाम! ‘कॉकटेल 2’ ने 12वें दिन कर दिखाया कमाल
New Movies on OTT: मिस्ट्री, एक्शन और पीरियड ड्रामा का डबल डोज, जुलाई में OTT पर आएगा कंटेंट का तूफान
भारत में इलाज को लेकर कही ये बात
हालांकि अब वरुण धवन की बेटी पूरी तरह ठीक है और कास्ट भी हट चुकी है। वरुण धवन ने इस बीमारी के इलाज को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों में इस बीमारी का इलाज जन्म के समय ही शुरू हो जाता है, जबकि भारत में अब भी जागरूकता की कमी है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि देश में अच्छे डॉक्टर मौजूद हैं जो इसका सही इलाज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Sonu Sood Dabangg 2: ‘दबंग 2’ को सोनू सूद ने क्यों कहा ना? सालों बाद सामने आई असली वजह
पेरेंट्स बनने का खास सफर
गौरतलब है कि वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल 3 जून 2024 को बेटी लारा के माता-पिता बने थे। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और लंबे समय तक डेट करने के बाद 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। इस खुलासे के बाद फैंस वरुण और उनके परिवार के लिए राहत की सांस ले रहे हैं और छोटी लारा के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।
