Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजामौली की ‘वाराणसी’ का टीजर रिलीज, महेश बाबू के रूद्र अवतार की पहली झलक

Varanasi Teaser: एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी का टीजर लॉन्च किया गया, जहां महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की एंट्री ने माहौल गर्मा दिया। टीजर में महेश बाबू का रहस्यमयी, शक्तिशाली रूद्र अवतार नजर आया।

  • By सोनाली झा
Updated On: Nov 15, 2025 | 11:12 PM

राजामौली की ‘वाराणसी’ का टीजर रिलीज

Follow Us
Close
Follow Us:

Mahesh Babu Rudra Avatar: एसएस राजामौली की मच अवेटेड फिल्म वाराणसी का टीजर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। हैदराबाद में आयोजित एक भव्य इवेंट में इस टीजर को लॉन्च किया गया, जहां भारी संख्या में फैंस मौजूद थे। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की एंट्री ने पूरे माहौल को और भी खास बना दिया। मंच पर आते ही दोनों सितारों के लिए ज़ोरदार तालियां और नारों की गूंज सुनाई दी। महेश बाबू ने एंट्री लेते ही फैन्स का दिल जीत लिया, वहीं प्रियंका चोपड़ा ने सफेद लहंगे में स्टेज पर आते ही हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

फिल्म का टीजर तेलुगु भाषा में स्क्रीन पर दिखाया गया, जिसमें महेश बाबू का दमदार और रहस्यमयी अंदाज देखने को मिला। हालांकि इस टीजर को अभी तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज नहीं किया गया है। टीजर में महेश बाबू के किरदार की रहस्यमयी झलकें दिखाई गईं, साथ ही हनुमान और श्रीराम की झलक ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी एक अहम भूमिका निभा रही हैं, और उनका ग्लोबल स्टारडम इस प्रोजेक्ट में एक अलग चमक जोड़ता है।

फिल्म में विलेन बनेंगे पृथ्वीराज सुकुमार

इवेंट के दौरान एंकर ने प्रियंका चोपड़ा का परिचय देते हुए कहा कि हॉलीवुड और बॉलीवुड में अपनी पहचान कायम करने वाली प्रियंका को फिल्म से जोड़ने पर मेकर्स सम्मानित महसूस कर रहे हैं। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमार विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जिनकी इंटेंस एक्टिंग स्टाइल से दर्शक पहले ही प्रभावित रहते हैं। महेश बाबू लीड रोल में होंगे और टीजर से यह संकेत मिलता है कि उनका किरदार बेहद शक्तिशाली, गहन और रहस्य से भरा होगा।

ये भी पढ़ें- विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की केमिस्ट्री ने जीता दिल, जानें ‘गुस्ताख इश्क’ की रिलीज डेट

एसएस राजामौली की नई फिल्म

एसएस राजामौली अपनी फिल्मों में शानदार सेट्स, भव्य विजुअल्स और मजबूत कहानी के लिए जाने जाते हैं। ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों से उन्होंने न सिर्फ भारतीय सिनेमा बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी प्रतिभा को स्थापित किया है। आरआरआर ने तो ऑस्कर तक धूम मचाई और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। यही वजह है कि उनकी नई फिल्म को लेकर फैंस की उम्मीदें और उत्सुकता दोनों चरम पर हैं।

ये भी पढ़ें- विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की केमिस्ट्री ने जीता दिल, जानें ‘गुस्ताख इश्क’ की रिलीज डेट

वाराणसी की कहानी

फिल्म की कहानी को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, और न ही रिलीज तारीख का खुलासा किया गया है। टीजर के बाद दर्शकों को कहानी और फिल्म के कॉन्सेप्ट की एक हल्की झलक मिल सकती है। मेकर्स जल्द ही इसे बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी में हैं। अब देखना होगा कि ‘वाराणसी’ कब सिनेमाघरों में दस्तक देती है और क्या राजामौली इस बार भी अपना जादू दोहरा पाएंगे।

Varanasi teaser released first glimpse of mahesh babu rudra avatar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 15, 2025 | 11:12 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • priyanka chopra
  • Rajamouli
  • South Cinema

सम्बंधित ख़बरें

1

Year Ender 2025: हिट डेब्यू से फ्लॉप तक, इस साल सिनेमाघरों में कुछ ऐसा रहा स्टार किड्स का हाल

2

‘धुरंधर जैसी फिल्म कभी  नहीं बनाऊंगा’, इक्कीस के निर्देशक ने आदित्य धर को लेकर कही ये बात

3

Year Ender 2025 : ‘छावा’ से ‘120 बहादुर’ तक, सच्ची घटनाओं पर बनी फिल्मों का इस साल रहा बोलबाला

4

कुब्रा सैत ने मानसिक स्वास्थ्य पर किया फोकस, बोलीं- जिम और डाइट से आगे है फिटनेस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.