-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ssmb 29 Priyanka Chopra Poster Mistake Controversy
SSMB 29 पोस्टर की भारी गलती पर भड़की जनता, प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक बना विवाद
- Written By: सोनाली झा
Priyanka Chopra Poster Trolling: SSMB 29 के पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा के चारों ओर बुलेट्स और पूरे कारतूस हवा में तैरते दिखाए गए, जबकि असल में गोली चलने पर कारतूस बाहर गिरता है, उड़ता नहीं।

प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक बना विवाद
SSMB 29 Poster Priyanka Chopra First Look: एसएसएमबी 29 से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक बुधवार रात करीब 8 बजे सामने आया। पोस्टर में प्रियंका पीली साड़ी में एक ऐक्शन-पैक्ड अवतार में दिखाई दे रही हैं। उनके हाथ में पिस्तौल है और वह गोली चला चुकी हैं। पोस्टर में हवाओं में कई बुलेट्स और कारतूस तैरते दिख रहे हैं, जिनका मकसद एक हाई-ऑक्टेन सीन को दर्शाना था। लेकिन यही विजुअल फिल्म के मेकर्स की बड़ी गलती बन गई और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का तूफान शुरू हो गया।
सबसे पहले लोगों की नज़र पोस्टर में बनी बेसिक टेक्निकल मिस्टेक पर गई। जो बुलेट्स दिखाई दे रही हैं, वे पूरे Cartridge (कारतूस) समेत हवा में उड़ते दिख रहे हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि गोली चलने पर बुलेट आगे बढ़ती है और खाली कारतूस वहीं गिर जाता है, हवा में नहीं उड़ता। इस गलती को फैंस ने फिल्ममेकर की तकनीकी समझ की कमी बताया और तुरंत पोस्टर पर मीम्स और कटाक्षों की बौछार शुरू कर दी।
She’s more than what meets the eye… say hello to Mandakini. #GlobeTrotter@ssrajamouli @urstrulyMahesh @mmkeeravaani @SriDurgaArts @SBbySSK @PrithviOfficial pic.twitter.com/3KqKnb2D5h — PRIYANKA (@priyankachopra) November 12, 2025
पोस्टर पर यूजर्स का रिएक्शन
रेडिट पर ‘सायबर पंकस’ नाम के एक यूज़र ने चुटकी लेते हुए लिखा कि बुलेट की जगह पूरी Cartridge ही हवा में उड़ रही है। अद्भुत। एक अन्य यूज़र ने भी पोस्टर की आलोचना करते हुए कहा कि अगर हमारे लोग इतना सोचते, तो इंडिया में ‘Inception’ और ‘Tenet’ के बेहतर वर्जन बन रहे होते। वहीं कुछ यूज़र्स को प्रियंका का लुक भी पसंद नहीं आया।
राजामौली के सपोर्ट में उतरे फैंस
कई लोगों ने प्रियंका के लुक को कॉपीड स्टाइल बताते हुए लिखा कि उनका लुक रवीना टंडन के ‘टिप-टिप बरसा पानी’ और श्रीदेवी के ‘चांदनी’ के मिक्स जैसा लगता है। एक यूज़र ने तंज कसा कि राजामौली जी, प्रियंका को रवीना-श्रीदेवी जैसा लुक दे दिया, अब महेश बाबू को ‘कृष’ जैसा मत बना देना। हालांकि, आलोचना के बीच राजामौली के कुछ फैंस पोस्टर के सपोर्ट में उतरे। एक फैन ने लिखा कि पोस्टर में इतनी अच्छी चीज़ें हैं, मगर तुम्हें सिर्फ बुलेट की शेल ही दिखी।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
ये भी पढ़ें- जया बच्चन पैपराजी पर फिर भड़कीं, बोलीं- बदतमीजी मत करो, मुंह बंद रखो, वीडियो हुआ वायरल
प्रियंका चोपड़ा-महेश बाबू की जोड़ी
इस विवाद के बावजूद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता कम नहीं हुई है। प्रियंका चोपड़ा पहली बार राजामौली और महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं और फर्स्ट लुक के इस विवाद ने फिल्म को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है। अब दर्शकों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मेकर्स इस तकनीकी गलती पर कोई सफाई देंगे या यह सिर्फ सोशल मीडिया का हंगामा बनकर रह जाएगा।
Ssmb 29 priyanka chopra poster mistake controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












