Vijay Varma And Fatima Sana Shaikh Gustaakh Ishq Release Date
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की केमिस्ट्री ने जीता दिल, जानें ‘गुस्ताख इश्क’ की रिलीज डेट
Gustaakh Ishq Release Date: फातिमा सना शेख और विजय वर्मा की गुस्ताख इश्क में पहली बार साथ नजर आएगी। फातिमा ने इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि फिल्म 28 नवंबर को रिलीज होगी।
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की केमिस्ट्री ने जीता दिल
Follow Us
Follow Us :
Vijay Varma Fatima Sana Shaikh Chemistry: एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और विजय वर्मा जल्द ही अपनी फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे। शनिवार को फातिमा ने इंस्टाग्राम पर विजय वर्मा संग अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसके साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि गुस्ताख इश्क 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन तस्वीरों में दोनों सितारों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखकर फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
‘गुस्ताख इश्क’ कई मायनों में खास फिल्म है। सबसे पहले, यह फिल्म है फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन डेब्यू की, जिसे स्टेज 5 प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। वहीं, प्रतिभाशाली मनुष नंदन ने फिल्म की सिनेमैटोग्राफी संभाली है और ऑस्कर अवॉर्ड विनर रेसुल पूकुट्टी ने साउंड डिजाइन किया है। ये सभी नाम फिल्म को तकनीकी स्तर पर मजबूत बनाने का भरोसा दिलाते हैं।
फिल्म की सबसे खास बात इसका संगीत है, जहां मशहूर जोड़ी गुलजार और विशाल भारद्वाज एक बार फिर साथ आए हैं। इनके सहयोग ने इससे पहले कई यादगार गीत दिए हैं, जिससे दर्शकों की उम्मीदें इस फिल्म से और बढ़ जाती हैं। निर्देशक विभु पुरी की यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जो प्यार, जुनून और गहरी भावनाओं को एक नए अंदाज में पेश करेगी। कहानी क्लासिक और मॉडर्न सिनेमा के मेल की तरह तैयार की गई है, जिसमें रिश्तों की जटिलता और प्रेम के नए आयाम देखने को मिलेंगे। फिल्म में पहली बार फातिमा सना शेख और विजय वर्मा एक जोड़े के रूप में नजर आएंगे।
फातिमा और विजय अपनी शानदार एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं, इसलिए उनकी ताज़ा ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। फिल्म में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जो कहानी को एक नई दिशा देंगे। इसके अलावा शारिब हाशमी भी अहम किरदार में नज़र आएंगे। फातिमा की पिछली रिलीज़ ‘आप जैसा कोई’ और अनुराग बसु की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ रही, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब ‘गुस्ताख इश्क’ से उनकी एक बार फिर दमदार वापसी की उम्मीद की जा रही है।
Vijay varma and fatima sana shaikh gustaakh ishq release date