Romantic Hindi Films: रोमांस, इमोशन और म्यूजिक का तड़का, वैलेंटाइन पर देखें ये सुपरहिट लव स्टोरीज
Valentine’s Day Special Movies: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर संग खास डेट नाइट के लिए ये 7 बॉलीवुड रोमांटिक फिल्में परफेक्ट हैं। ये फिल्में आपके दिन को प्यार, इमोशन और यादगार लम्हों से भर देंगी।
- Written By: सोनाली झा
वैलेंटाइन डे स्पेशल फिल्में (फोटो- सोशल मीडिया)
Valentine Day Movie List: वैलेंटाइन डे आते ही हर तरफ प्यार का खुमार छा जाता है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ एक खास डेट नाइट प्लान कर रहे हैं, तो बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्में इस दिन को और भी खास बना सकती हैं। हिंदी सिनेमा ने सालों से प्यार को अलग-अलग अंदाज में पर्दे पर उतारा है कभी मासूम, कभी जुनूनी तो कभी दिल छू लेने वाला। आइए जानते हैं 7 ऐसी फिल्में, जो आपकी वैलेंटाइन नाइट को परफेक्ट बना देंगी।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
सबसे पहले बात करते हैं दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की। शाहरुख खान और काजोल स्टारर यह फिल्म रोमांस की परिभाषा बन चुकी है। प्यार, परिवार और यादगार गानों से सजी यह फिल्म आज भी उतनी ही ताजा लगती है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
कबीर सिंह
इसके बाद आती है कबीर सिंह की, जिसमें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आई। उन्होंने इसमें एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया है, जो प्यार के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
जब वी मेट
रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट जब वी मेट के बिना अधूरी है। शाहिद कपूर और करीना कपूर खान की केमिस्ट्री, मजेदार डायलॉग्स और इमोशनल सफर इसे बार-बार देखने लायक बनाते हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
आशिकी 2
अगर आपको म्यूजिकल लव स्टोरी पसंद है तो आशिकी 2 एक शानदार ऑप्शन है। आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की यह फिल्म अपने गानों और इमोशनल क्लाइमैक्स के लिए जानी जाती है। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
बरेली की बर्फी
अगर आप हल्की-फुल्की और क्यूट रोमांटिक फिल्म देखना चाहते हैं तो बरेली की बर्फी परफेक्ट चॉइस है। कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव की यह फिल्म छोटे शहर की प्यारी लव स्टोरी को मजेदार अंदाज में पेश करती है। ये फिल्म जी5 पर अवेलेबल है।
सनम तेरी कसम और वीर-जारा
साल 2016 की सनम तेरी कसम भी एक दर्दभरी मगर खूबसूरत प्रेम कहानी है, जो दिल को छू जाती है। ये फिल्म जी5 पर अवेलेबल है। वहीं, वीर-जारा में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की अमर प्रेम कहानी सरहदों से परे प्यार का संदेश देती है। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इन फिल्मों के साथ आप अपने वैलेंटाइन डे को रोमांस, इमोशन और एंटरटेनमेंट से भर सकते हैं।
