डाकू महाराज के सेट पर ऐसा था बालकृष्ण नंदमुरी का व्यवहार, Urvashi Rautela ने बताई पूरी सच्चाई
Urvashi Rautela On Nandamuri Balakrishna: उर्वशी रौतेला ने बालकृष्ण नंदमुरी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उर्वशी ने बताया कि वैलेंटाइन डे पर सबसे पहले उन्हें विश करने वाले भी बालकृष्ण ही थे।
- Written By: सोनाली झा
उर्वशी रौतेला और बालकृष्ण नंदमुरी (फोटो- सोशल मीडिया)
Urvashi Rautela Reaction Nandamuri Balakrishna Behavior: बालकृष्ण नंदमुरी अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने गुस्सैल स्वभाव और अनोखे अंदाज को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में फिल्म डाकू महाराज में साथ काम कर चुकीं उर्वशी रौतेला ने अभिनेता के व्यवहार को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। उर्वशी ने बताया कि सेट पर बालकृष्ण नंदमुरी का स्वभाव कैसा रहता था और वह लोगों के साथ कैसे पेश आते हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान उर्वशी रौतेला ने कहा कि बालकृष्ण नंदमुरी के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें इतने बड़े स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। उर्वशी ने कहा कि बालकृष्ण एक शानदार अभिनेता हैं और उनकी ऊर्जा कमाल की है। उन्होंने कई बार सेट पर बालकृष्ण को गुस्सा करते देखा, लेकिन उनका यह अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आता है।
वैलेंटाइन डे पर सबसे पहले किया था विश
उर्वशी के मुताबिक, उनका गुस्सा भी उनके व्यक्तित्व का हिस्सा है और फैंस इसे एंजॉय करते हैं। बातचीत के दौरान उर्वशी रौतेला ने एक मजेदार किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि पिछले साल वैलेंटाइन डे पर सबसे पहले उन्हें विश करने वाले इंसान बालकृष्ण नंदमुरी ही थे। उर्वशी ने कहा कि यह बात उनके लिए काफी खास थी। उन्होंने आगे कहा कि लोग बालकृष्ण के बारे में जो सोचते हैं, असल जिंदगी में वह उससे बिल्कुल अलग हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
करिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब, बोले- तू मेरा मामा लगता है क्या? वीडियो हुआ वायरल
डाकू महाराज के दौरान दोनों रहे थे चर्चा में
फिल्म डाकू महाराज के प्रमोशन के दौरान बालकृष्ण नंदमुरी और उर्वशी रौतेला काफी सुर्खियों में रहे थे। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें अभिनेता उर्वशी के साथ मजाक और फ्लर्ट करते नजर आए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर काफी चर्चाएं हुई थीं। फिल्म का गाना तिबिड़ी तिबिड़ी भी खूब वायरल हुआ था।
बॉक्स ऑफिस पर सफल रही फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तिबिड़ी तिबिड़ी गाने में नजर आने के लिए उर्वशी रौतेला ने करीब 3 करोड़ रुपये फीस ली थी। हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। डाकू महाराज को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में बालकृष्ण नंदमुरी की दमदार एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। लंबे समय बाद उर्वशी रौतेला के इस बयान ने एक बार फिर फिल्म और उससे जुड़े किस्सों को चर्चा में ला दिया है।
