फीमेल फैन को लिप किस करने के बाद उदित नारायण बोले- शर्मिंदा नहीं हूं, भारत रत्न पाने की है तमन्ना

महिला फैन को लिप किस करने की वजह से चर्चा में आए उदित नारायण ने कहा है कि वह अपने किए पर शर्मिंदा नहीं हैं। बल्कि भारत रत्न पाना चाहते हैं।
Udit Narayan Reveales He Has No Regret after Lip Kiss to Female Fan
महिला फैन को लिप किस करने पर शर्मिंदा नहीं हैं उदित नारायण
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: उदित नारायण ने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान फीमेल फैन को लिप किस कर लिया था, जिसका वीडियो वायरल हुआ, उनकी आलोचना भी की गई ,लेकिन अब इस बात पर उदित नारायण का रिएक्शन सामने आया है। उदित नारायण ने कहा है कि वह अपने किए पर शर्मिंदा नहीं हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण ने भारत रत्न जैसा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने की इच्छा भी इंटरव्यू के दौरान जताई है।

महिला फैन को लिप किस करने की वजह से सुर्खियों में आए उदित नारायण ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत की और इस दौरान जब उनसे यह पूछा गया की क्या कभी उन्होंने खुद को, देश को या फिर परिवार को शर्मिंदा किया है, तो उन्होंने बताया कि मैं उम्र की उस पड़ाव में हूं जहां मुझे सब हासिल है, तो मुझे ऐसी कोई हरकत करने की क्या जरूरत पड़ सकती है। उदित नारायण का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाइव कॉन्सर्ट के दौरान महिला फैन का होंठ चूमते हुए नजर आए हैं। इस वीडियो की वजह से उनकी खूब आलोचना हुई।

उदित नारायण ने कहा कि यह मेरा और मेरे प्रशंसकों के बीच का प्यार है। वह मुझे चाहते हैं और मैं उन्हें और भी ज्यादा प्यार करता हूं। जो कुछ भी हुआ मैं उस पर शर्मिंदा नहीं हूं। क्योंकि वह पब्लिक डोमेन में है, अगर किसी को यह लगता है कि जो मैंने किया वह गंदा है तो यह उनकी सोच हो सकती है। मुझे इसके लिए कोई शर्मिंदगी और कोई पछतावा नहीं है। क्योंकि मैंने कोई भी गलत काम नहीं किया है। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मुझे मेरे फैंस चाहते हैं, मुझे कई सारे सम्मानों से नवाजा गया है, लता मंगेशकर की तरह मैं भी भारत रत्न पाना चाहता हूं।

Navbharat Live
navbharatlive.com