विवादों में रहकर भी उदयपुर फाइल्स को नहीं मिला फायदा, जानें 3 दिन में हुआ कितना कारोबार
विजय राज की फिल्म Udaipur Files विवादों में रहने के बावजूद कारोबार के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कमजोर फिल्म साबित हुई है। आइए जानते हैं तीन दिनों में फिल्म ने कितने का कारोबार किया।
- Written By: अनिल सिंह
उदयपुर फाइल्स फिल्म का बॉक्स ऑफिस कैसा है कलक्शन, 3 दिनों का रिपोर्टकार्ड
Box Office Collection: विजय राज की फिल्म उदयपुर फाइल्स कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म है। फिल्म जिस तरह से विवादों में रही फिल्म को लेकर यह प्रयास लगाया जा रहा था कि इसे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल होगी, लेकिन कारोबार के मामले में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमजोर फिल्म साबित हुई है। 3 दिनों में फिल्म ने एक करोड़ रुपए का बिजनेस भी नहीं किया है। आइए जानते हैं फिल्म के तीन दिनों का कारोबार कितना है।
बॉक्स ऑफिस पर बीते दिनों सैयारा और महावतार नरसिम्हा फिल्म ने जबरदस्त कारोबार किया। इन दोनों फिल्मों के पहले विक्की कौशल की फिल्म छावा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इन तीन फिल्मों को छोड़ दें तो 2025 में रिलीज हुई अब तक कोई भी फिल्म सुपरहिट फिल्म साबित नहीं हुई है। कुछ फिल्मों ने तो बमुश्किल अपना बजट वसूल किया, तो वहीं कुछ फिल्में बजट तक वसूल नहीं कर पाई हैं। विजय राज की फिल्म उदयपुर फाइल्स का भी कुछ ऐसा ही हाल है।
सम्बंधित ख़बरें
‘करण अर्जुन’ से ‘कोई मिल गया’ तक Rajesh Roshan ने दिए अनगिनत हिट गाने, संगीत की दुनिया में रचा इतिहास
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
ये भी पढ़ें- असित मोदी को राखी बांधने पहुंची दिशा वकानी, लोग बोले- अब होगी दयाबेन की वापसी!
उदयपुर फाइल्स ने 3 दिनों में किया कितना कारोबार
उदयपुर फाइल्स फिल्म के बजट के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। फिल्म कितने पैसों में बनकर तैयार हुई है इसके बारे में आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, लेकिन फिर भी कहा यह जा रहा है कि फिल्म की लागत करोड़ों में है, लेकिन फिल्म ने कितनी कमाई की इसके बारे में बात करें तो फिल्म अब तक तीन दिनों में 27 लाख रुपए ही कमा सकी है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि तीन दिनों में फिल्म का कारोबार एक करोड़ तक भी नहीं पहुंचा है।
उदयपुर फाइल्स से थी काफी उम्मीदें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म उदयपुर फाइल्स ने पहले दिन 13 लाख का कारोबार किया था। दूसरे दिन फिल्म सिर्फ एक लाख रुपए का ही कारोबार कर पाई थी। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने खबर लेकर जाने तक 13 लाख का कारोबार कर लिया है। यह आंकड़ा देर रात तक और बढ़ सकता है। लेकिन फिर भी अगर कुल कारोबार की बात करें तो फिल्म अब तक 27 लाख रुपए ही कमा सकी है और इसे बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी गति से हो रहा कारोबार बताया जा रहा है। फिल्म को लेकर दर्शकों को काफी उम्मीद थी कि यह फिल्म विवादों में रहने के कारण बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने में कामयाब होगी।
