- Hindi News »
- Entertainment »
- Udaypur Files Producer Amit Jani Threat Bomb Gun
‘उदयपुर फाइल्स’ रिलीज के बाद मचा हड़कंप, प्रोड्यूसर अमित जानी को जान से मारने की धमकी
Amit Jani: विवादों में घिरी ‘उदयपुर फाइल्स’ 8 अगस्त को थिएटर में रिलीज हो चुकी है। लेकिन फिल्म रिलीज के बाद से बवाल मच गया है। प्रोड्यूसर अमित जानी को बम और गोली से मारने की धमकी मिली है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

प्रोड्यूसर अमित जानी (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Amit Jani Death Threats: लंबे विवादों और कानूनी अड़चनों के बाद आखिरकार 8 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘उदयपुर फाइल्स’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। फिल्म की रिलीज के महज एक दिन बाद ही इसके प्रोड्यूसर अमित जानी को जान से मारने की धमकियां मिलने लगी हैं। खुद अमित जानी ने सोशल मीडिया के जरिए इस मामले का खुलासा करते हुए नोएडा पुलिस को शिकायत सौंपी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल, अमित जानी ने ट्वीट में बताया कि उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर (+971566707310) से लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, “आज बम से उड़ाने, गोली मारने और गाली-गलौज की धमकी दी गई। कॉल करने वाला खुद को बिहार का रहने वाला और नाम मोहम्मद तबरेज बता रहा है। इस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इसे गिरफ्तार किया जाए।”
अमित जानी ने नोएगा पुलिस से की शिकायत
इसके बाद अमित जानी ने नोएडा पुलिस को एक लिखित शिकायत भी दी। शिकायत के मुताबिक, 1:03 बजे और 1:06 बजे उनके निजी नंबर (9760000004) पर यह कॉल आया। कॉल करने वाले ने आरोप लगाया कि ‘उदयपुर फाइल्स’ में पैगंबर मोहम्मद का गलत चित्रण और अपमान किया गया है। उसने धमकी दी कि, “तुझे कार सहित बम से उड़ा देंगे और जिंदा दफना देंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल

अमित जानी का कहना है कि कॉलर ने यह भी कहा कि गृह मंत्रालय द्वारा दी गई वाई कैटेगरी की सुरक्षा भी उन्हें नहीं बचा पाएगी। उसने चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह सच में अपने पिता के सच्चे बेटे हैं, तो इस धमकी की जानकारी गृह मंत्रालय को दें।
ये भी पढ़ें- रवि तेजा और श्रीलीला के गाने ‘ओले ओले’ पर मचा बवाल, अश्लील बोलों को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा
क्या था पूरा मामला?
‘उदयपुर फाइल्स’ साल 2022 की उस दर्दनाक घटना पर आधारित है, जब राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल साहू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। फिल्म की रिलीज से पहले कई याचिकाएं दायर की गईं, जिनमें इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की गई थी। हालांकि, 6 अगस्त को सेंसर बोर्ड ने मंजूरी दे दी और 8 अगस्त को फिल्म थिएटर्स में रिलीज कर दी गई।
फिलहाल धमकी मिलने के बाद यह मामला गंभीर हो गया है और पुलिस कॉल करने वाले की पहचान व लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। वहीं, अमित जानी ने साफ किया है कि वह धमकियों से डरकर पीछे हटने वाले नहीं हैं और ‘उदयपुर फाइल्स’ को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
Udaypur files producer amit jani threat bomb gun
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में वालूज उद्योगों के लिए गुंठेवारी नियमितीकरण का सुनहरा मौका, अभय योजना में मिलेगी भारी छूट
May 24, 2026 | 10:26 AMडायमंड गार्डन से मंडाले तक Mumbai Metro 2B कॉरिडोर बना गेमचेंजर, ट्रैफिक और प्रदूषण से मिलेगी राहत
May 24, 2026 | 10:26 AMजितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम… BJP ने राहुल गांधी को याद दिलाया उनका ही पुराना बयान; केरलम में मचा बवाल
May 24, 2026 | 10:25 AMमहंगाई डायन खाय जात है! ईंधन संकट का असर अब रसोई तक, मुंबई में सब्जियां, दूध और ट्रांसपोर्ट हुआ महंगा
May 24, 2026 | 10:03 AMमहिलाओं की बल्ले-बल्ले, 1 जून से सरकारी बसों में सफर हुआ बिल्कुल मुफ्त, सुवेंदु सरकार ने पूरा किया वादा
May 24, 2026 | 09:57 AMKharif Crop Loan: खरीफ सीजन से पहले गोंदिया में फसल कर्ज वितरण सुस्त, लक्ष्य का सिर्फ 35% भुगतान
May 24, 2026 | 09:55 AMनागपुर में Zero Power Cut का लक्ष्य, अधिकारियों को चेतावनी; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
May 24, 2026 | 09:51 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














