सैफ अली खान पर हमले के आरोपी की पैरवी करने को लेकर दो वकील आपस में भिड़े, मजिस्ट्रेट ने किया बीच-बचाव
सैफ अली खान पर हमला मामले में आज एक बांग्लादेशी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और फिर बांद्रा स्थित एक अदालत में उसकी पेशी हुई। लेकिन वहां एक अजीब स्थिति पैदा हो गई और आरोपी की पैरवी करने के लिए दो वकील आपस में भिड़ गए।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सैफ अली खान पर हमले के आरोपी की पैरवी करने वाले दो वकील आपस में भिड़े (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हमला हुआ था। जिसमें एक्टर को कई गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई। हालांकि, इस मामले को लेकर लगातार मुंबई पुलिस जांच में जुटी है। वहीं आज यानी रविवार को मुंबई पुलिस ने एक बांग्लादेशी व्यक्ति को गिरफ्तार किया और फिर बांद्रा स्थित एक अदालत कक्ष में उसको पेश किया गया।
लेकिन अदालत में पेश करने के बाद वहां एक अजीब स्थिति पैदा हो गई और आरोपी की पैरवी करने के लिए दो वकील आपस में भिड़ गए। इस मामले में असामान्य स्थिति के कारण उस मजिस्ट्रेट को इसमें बीच बचाव करना पड़ा। जिनके सामने आरोपी को पेश किया गया था।
मजिस्ट्रेट ने दोनों वकीलों का किया बीच-बचाव
इसके बाद मजिस्ट्रेट ने दोनों वकीलों को मिलकर आरोपी की पैरवी करने का सुझाव दिया। इससे पहले दिन में पुलिस ने मीडिया को बताया था कि कथित हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद एक बांग्लादेशी नागरिक है, जिसे ठाणे शहर से पकड़ा गया था। उस पर चोरी के इरादे से बांद्रा स्थित सैफ के घर में अवैध रूप से घुसने का आरोप है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शहजाद को दोपहर में बांद्रा में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उससे पूछा कि क्या उसे पुलिस के खिलाफ कोई शिकायत है, जिसका जवाब शहजाद ने नहीं में दिया।
सम्बंधित ख़बरें
‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा
Haiwaan Release Date: ‘हैवान’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी फिर करेगी धमाका
सिर्फ एक्टिंग नहीं, रियल स्टेट से भी मालामाल हैं ये स्टार्स, हर महीने लेते है लाखों का किराया
Kunal Khemu @43: चाइल्ड एक्टिंग से बॉलीवुड स्टार बनने का सफर, संघर्षों से भरी रही Kunal Khemu की जिंदगी
फिर उसे अदालत कक्ष के पिछले हिस्से में आरोपियों के लिए बने कठघरे में ले जाया गया। एक वकील आरोपी की ओर से पेश होने का दावा करते हुए आगे आया। हालांकि, वकालतनामे पर आरोपी के हस्ताक्षर लेने से ठीक पहले तब नाटकीय घटनाक्रम हुआ जब एक अन्य वकील आरोपी के कठघरे में घुस गया और वकालतनामे पर शहजाद के हस्ताक्षर ले लिए, जिससे इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई कि कथित हमलावर की ओर से कौन पेश होगा। स्थिति को शांत करने के लिए मजिस्ट्रेट ने दोनों वकीलों को शहजाद की पैरवी करने का सुझाव दिया।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आरोपी को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
मजिस्ट्रेट ने कहा, ”आप दोनों पेश हो सकते हैं,” जिससे ध्यान एक बार फिर हिरासत कार्यवाही पर वापस आ गया। दोनों वकील इससे सहमत हो गए। इसके बाद अदालत ने शहजाद को पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने से पहले, पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान की इमारत के एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर उससे मिलते-जुलते कई लोगों को हिरासत में लिया था।
(इनपुट एजेंसी के साथ)
