टीवी अभिनेता विभु राघव का निधन, कैंसर से लंबी जंग के बाद 2 जून को ली आखिरी सांस
टीवी अभिनेता विभु राघव का 2 जून को स्टेज 4 कोलन कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। विभु ने मुंबई के नानावटी अस्पताल में अंतिम सांस ली। विभु काफी समय से आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे।
- Written By: सोनाली झा
टीवी अभिनेता विभु राघव का निधन
मुंबई: टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय टीवी शो ‘निशा और उसके कजिन्स’ में दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता विभु राघव अब इस दुनिया में नहीं रहे। 2 जून 2025 को मुंबई के नानावटी अस्पताल में उनका निधन हो गया। वे स्टेज 4 कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। विभु राघव, जिनका असली नाम वैभव कुमार सिंह राघव था, बीते कुछ सालों से कैंसर से लड़ रहे थे।
विभु राघव सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करते थे और हमेशा सकारात्मक सोच से अपने फॉलोअर्स को प्रेरित करते थे। लेकिन पिछले एक महीने से वे सोशल मीडिया से गायब थे, जिससे उनके चाहने वालों में चिंता बढ़ गई थी। उनके निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों सिंपल कौल, कावेरी प्रियम और करणवीर मेहरा ने की। करणवीर ने एक भावुक पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “तू चला गया दोस्त, लेकिन तेरी मुस्कान हमेशा याद रहेगी।
कैंसर की गंभीर स्थिति के कारण विभु लंबे समय से किसी नए प्रोजेक्ट से जुड़ नहीं पाए थे, जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। उनके दोस्तों और सहकर्मियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इलाज के लिए आर्थिक मदद की अपील भी की थी। विभु की जिंदादिली और साहस को सभी ने सराहा। विभु ने ‘निशा और उसके कजिन्स’, ‘सावधान इंडिया’ जैसे टीवी शोज में बेहतरीन अभिनय से पहचान बनाई। वे सौम्या टंडन, अनेरी वजानी, और सिंपल कौल जैसे सितारों के बेहद करीबी दोस्त थे। इंडस्ट्री में उनके काम और व्यवहार की सभी तारीफ करते थे।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
ये भी पढ़ें- राज कपूर ने स्पॉटबॉय से की थी शुरुआत, बने हिंदी सिनेमा के शोमैन
विभु की दोस्त सिंपल कौल ने उनकी तस्वीर के साथ एक इमोशनल इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की और लिखा कि भारी मन से बता रहे हैं कि हमारा प्यारा दोस्त विभु अब हमारे बीच नहीं रहा। कृपया उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। ओम नमः शिवाय। टीवी इंडस्ट्री ने एक होनहार और जिंदादिल कलाकार को खो दिया है। उनके अभिनय और जिंदादिली की यादें हमेशा उनके फैंस और दोस्तों के दिलों में जिंदा रहेंगी।
